भोपाल

28 को बोत्सवाना से आ रहे चीते, एमपी में बढ़ेगा कुनबा

Cheetah in MP: इंतजार खत्म, बोत्सवाना से आ रहे चीते... एक बार फिर आबाद होगा कुनो, चीता स्टेट एमपी में बढ़ने जा रहा कुनबा...
less than 1 minute read
Feb 05, 2026
Project Cheetah in MP
Project Cheetah in MP(फोटो: सोशल मीडिया)

Cheetah in MP: 40 महीने पहले देश में चीतों को बसाने का शुरू हुआ सिलसिला अब और बढऩे जा रहा है। 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों के साथ शुरू हुए प्रोजेक्ट में अब 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 और चीते लाए जाएंगे। उन्हें कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। इससे पहले 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में 28 फरवरी को 8 चीतों को लाने की बात कही।

गांधी सागर है चीतों का दूसरा घर

40 माह पहले देश में चीतों का इकलौता घर एमपी का कूनो था। 20 अप्रेल 2025 को मंदसौर जिले के गांधीसागर में चीतों का दूसरा घर बनाया गया। यहां कूनो से शिफ्ट तीन चीते हैं, इनमें नर प्रभास, पावक तो मादा धीरा है।

कूनो में 27 चीते, इनमें से 19 यहीं जन्मे

- 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए।

- 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए।

- अभी कूनो में 27 चीते हैं।

- इनमें से विदेशों में जन्मे 8 चीते हैं।

- भारत में जन्मे चीतों की संख्या 19 है। यह कूनो में ही हैं।

Updated on:
05 Feb 2026 09:06 am
Published on:
05 Feb 2026 09:06 am