भोपाल

मंडीदीप में घरों में पीने के पानी वाले नालों से आ रहा ये…

नपा अधिकारी कर्मचारियो की अनदेखी से रहवासियों में फैल रहा आक्रोश...
2 min read
• •
Jul 09, 2018
civerage water
नालों से पीने के पानी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास ही स्थित मंडीदीप क्षेत्र के रहवासियों को इन दिनों पीने का शुद्ध पानी तक नसीब नहीं हो रहा है।

देशभर में चल रहे स्वच्छ्ता अभियान के बीच मंडीदीप में साफ-सफाई की बात करना तो दूर, स्थानीय प्रशासन रहवासियों को स्वच्छ पानी भी नहीं पिला पा रहा है। क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में लोगों के घरों में नालों से पीने के पानी के साथ नालों में बहाए जाने वाली गंदगी तक आ रहा है। पानी के साथ सीवेज आने से रहवासियों में स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

समस्या को देखते हुए रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर 24 घंटे में समस्या का समाधान करने की मांग की है, साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही समस्या हल नहीं हुई तो रहवासी सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेंगे।

नगर पालिका के वार्ड 22 पटेल नगर में बीते एक सप्ताह से गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत आ रही थी। रहवासियों ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से की थी, लेकिन समस्या हल नहीं हुई, उल्टा दो दिन से पानी के साथ सीवरेज में बहने वाला पानी भी आने लगा। पानी इतना गंदा आ रहा है कि उसके साथ आने वाली गंदगी भी साफ देखने को मिल रही है।

पनपी बीमारियां...
लगातार गंदा पानी पीने से क्षेत्र के लोग बीमार होना शुरू हो गए हैं, गंदे पानी के चलते क्षेत्र में उल्टी ओर पेट दर्द की शिकायत आम हो रही है।

जानकारों का कहना है कि दरअसल यह समस्या क्षेत्र में पेयजल लाइनों के नालियों के पास गुजरने ओर जगह जगह लीकेज होने से आ रही है। नपा द्वारा पेयजल लाइनों का नियमित राखरखाव नहीं किए जाने से जगह जगह से पेयजल लाइनों से सीवेज जा रहा है जो पानी के साथ लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इस संबंध में नपा अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान ने मामले को जल्द दिखवाकर समस्या हल कराने की बात कही है।

Published on:
09 Jul 2018 06:52 pm