11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : भाजपा में अंतर्कलह! पार्षद ने सांसद सहित विधायक को खाली हाथ वापस लौटाया

पार्षद ने किया भूमिपूजन...

2 min read
Google source verification
tension in bjp

भाजपा के विधायक और पार्षद भिड़े, सांसद व विधायक को खाली हाथ वापस लौटाया

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही जहां एक ओर कांग्रेस व भाजपा में जोर अजमाइश का दौरा शुरू हो गया है। वहीं भाजपा के अंदर भी आपसी टसन खुलकर सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक पार्षद न केवल भूमि पूजन करने आए विधायक का रास्ता रोका बल्कि उनके विरोध में नारे बाजी तक कर दी।

जिसके बाद सांसद व विधायक को बिना भूमि पूजन किए ही वापस जाना पड़ा। वहीं इस संबंध में पार्षद मीणा का कहना है कि ये निर्माण कार्य पार्षद निधि से हो रहा है, ऐसे में बिना जानकारी दिए भूमिपूजन करने चले आए थे सांसद और विधायक...

जानकारी के अनुसार सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार क्षेत्र में एक भूमि पूजन के सिलसिले में पहुंचे थे। वहीं इसी दौरान पार्षद मनफूल मीणा और उनके पति श्याम सिंह मीणा ने विधायक का रास्ता रोक दिया।

सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य का श्रेय लेने के चलते यह यह पूरा मामला पैदा हुआ। इस संबंध में पार्षद का कहना था उनकी पार्षद निधि के काम का विधायक भूमि पूजन करने आए थे।

वहीं विधायक के वहां आते ही पार्षद ने पहले पति के साथ उनका रास्ता रोका लेकिन जब बात नहीं बनी तो वहां भाजपा ज़िंदाबाद और विधायक मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। बिगड़ती स्थिति को देख सांसद आलोक संजर के समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद बाद भी मीणा और उनके समर्थक शांत होने व उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद सांसद व विधायक को वापस लौटना पड़ा।

पार्षद ने किया भूमिपूजन...
इसके वापस जाने के बाद स्थानीय पार्षद मनफूल श्याम सिंह मीना ने स्वयं ही सनखेड़ी झुग्गी बस्ती में 30 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

भाजपा में बढ़ी परेशानी...
जानकारों के अनुसार चुनाव से ठीक पहले बुजुर्ग नेताओं सहित अब अन्य नेताओं के रूठने या कई बयानों ने भी भाजपा के लिए परेशानी खड़ी करनी शुरू कर दी है। जिसके चलते पार्टी के नेताओं के सामने दिक्कतें पैदा होनी शुरू हो गईं हैं।
शनिवार को ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह व जयंत मलैया के बयानों ने भी राजनैतिक हलकों में हलचल मचा दी...

ये बोले नंदकुमार सिंह...
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और सीएम शिवराज सिंह चौहान के खास नंदकुमार सिंह चौहान ने एक सवाल के जवाब में दिया गया यह बयान चर्चा में आ गया है। यहां नंदकुमार सिंह ने कहा कि रेप की घटनाओं के पीछे स्मार्टफोन और इंटरनेट जिम्मेदार हैं।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह की तीन योजनाओं में हितग्राहियों को लेपटॉप या स्मार्टफोन दिए जाते हैं। नंद कुमार सिंह चौहान के जवाब से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या शिवराज सिंह की तीनों योजनाओं बलात्कार को बढ़ावा दे रहीं हैं।

शराबबंदी पर ये बोले वाणिज्य मंत्री...
मध्यप्रदेश में बार-बार शराबबंदी की मांग को लेकर उठ रही आवाजों पर प्रदेश के वाणिज्य मंत्री जयंत मलैया ने एक अजीब ही जवाब देकर मामले को ओर उलझा सा दिया है।

दरअसल विधानसभा में जीतू पटवारी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जयंत मलैया ने शराब के पक्ष में कई बातें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब से होने वाली आय 6 सालों में दोगुनी हो गई है, वहीं मलैया ने अमेरिकी विद्वान सेम हैरिस की वह दलील भी अपने उत्तर में शामिल की "ऐसे अपराध को पूरी तरह रोकना संभव नहीं जिसमें खरीदने और बेचने वाला सहमत और खुश हो।"
मलैया ने यह भी कहा कि यदि शराबबंदी की गई तो मध्यप्रदेश में रहने वाले आदिवासियों की भावनाएं आहत होंगी।