भोपाल

24 अक्टूबर तक मतदाता सूची पर कर सकते हैं दावा आपत्ति, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Voter List : निकायों की मतदाता सूची के संबंध में अब 24 अक्टूबर तक दावे और आपत्ति लिए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Voter List
नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी (Photo Source- Patrika)

Voter List :मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निकायों की मतदाता सूची के संबंध में अब 24 अक्टूबर तक दावे और आपत्ति लिए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, 21 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह का कहना है कि, त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। पुनरीक्षण 1 जनवरी 2025 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जा रहा है। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले 13 नवंबर को किया जाना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह बढ़ाकर 21 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी

फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 अक्टूबर 2025 को किया जा चुका है। प्रारूप वोटर लिस्ट के संबंध में अब 24 अक्टूबर तक दावे आपत्ति लिए जाएंगे। पहले 8 से 17 अक्टूबर तक दावे-आपत्ति लिए जाने थे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 4 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 21 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत निर्देश कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए गए हैं।

Updated on:
19 Oct 2025 12:46 pm
Published on:
19 Oct 2025 12:46 pm