भोपाल

एमपी में व्यापक बदलाव के संकेत, दिल्ली में संगठन और सरकार पर सीएम ने की गहन चर्चा

CM Mohan Yadav- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सियासी मुद्दों पर की चर्चा, केंद्रीय मंत्री प्रधान से भी मुलाकात

2 min read
May 09, 2026
CM Holds Discussions on Party Organization and Government Administration in Delhi

CM Mohan Yadav- मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनैतिक हलचलेें शबाब पर है। सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस, दोनों दलों में जबर्दस्त सक्रियता देखी जा रही है। कांग्रेस जहां किसानों के मुद्दों पर आंदोलनात्मक रुख अपना रही है वहीं बीजेपी में संगठन और सरकार, दोनों ही स्तरों पर नियुक्तियों की कवायद चल रही है। प्रदेश में निगम, मंडलों, प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जा रहीं हैं जिससे बीजेपी में व्यापक बदलाव महसूस किया जा रहा है। इन नियुक्तियों में पार्टी के क्षत्रपों की बजाए, पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम दायित्व दिए गए हैं। राज्य में मंत्रिमंडल के भी विस्तार की अटकलें हैं। ऐसे राजनैतिक माहौल के बीच सीएम मोहन यादव शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए जिससे प्रदेश की सियासत गरमा उठी। दिल्ली में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन पर विस्तार से चर्चा की। सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। उन्हें एमपी आने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात कर काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश संगठन को लेकर चर्चा की। इतना ही नहीं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार के संबंध में भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से व्यापक विचार विमर्श किया। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें मप्र आने का न्योता भी दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने सीएम मोहन यादव के समक्ष मध्यप्रदेश सरकार के काम पर प्रसन्नता जाहिर की।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मुस्लिमों ने दिया बीजेपी का साथ, सीएम का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मिले। उन्हें मध्यप्रदेश का दौरा करने के लिए आग्रह किया। सीएम मोहन यादव के आग्रह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी रुचि दिखाई। कहा जा रहा है कि शिक्षा मंत्री प्रधान जून के पहले या दूसरे सप्ताह में भोपाल आ सकते हैं।

शुभेंदु के नेतृत्व में बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा:

सीएम डॉ. यादव ने बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने मीडिया से कहा, शुभेंदु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा।

सीएम मोहन यादव भी पश्चिम बंगाल जाएंगे, कोलकाता में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बता दें, रविवार को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। कोलकाता में करीब 1 लाख लोगों की उपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रविवार को सीएम मोहन यादव भी पश्चिम बंगाल जाएंगे। वे कोलकाता में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रमुख बिंदु

सीएम डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले
प्रदेश के सियासी मुद्दों पर की चर्चा
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मप्र आने का न्योता दिया
केंद्रीय मंत्री प्रधान से भी सीएम ने की मुलाकात
एमपी का जल्द दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री प्रधान
रविवार को सीएम मोहन यादव भी जाएंगे कोलकाता
बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

ये भी पढ़ें

मैं आज नेता नहीं… केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक ट्वीट
Updated on:
09 May 2026 08:48 am
Published on:
09 May 2026 08:47 am
Also Read
View All