भोपाल

एमपी में पहाड़ियों के बीच बनी विशाल 5 स्टार होटल, सीएम ने किया शुभारंभ

CM Mohan Yadav- ओबेराय ग्रुप ने बनाई 5 स्टार होटल, राजगढ महल को दिया भव्य रूप
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 4:20 PM IST
CM inaugurates 5-star hotel Rajgarh Palace in MP
CM inaugurates 5-star hotel Rajgarh Palace in MP

CM Mohan Yadav- एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानि 19 नवंबर को छतरपुर, सतना और पन्ना जिलों के दौरे पर हैं। वे तीनों जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह करीब 10:35 बजे भोपाल स्टेट हेंगर से छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र के नादिया बैहर के लिए रवाना हुए। उन्होंने चंद्रनगर के 5 सितारा होटल राजगढ़ पैलेस का लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि 5 स्टार लग्जरी होटल से प्रदेश सहित जिले में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। देश के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भी हमारी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर और वन्य प्राणी पर्यटन की ओर आकर्षित होंगे।

खजुराहो के राजगढ़ पैलेस का निर्माण बुन्देला राजवंश द्वारा करीब 350 साल पहले कराया गया था। राज्य सरकार ने इस पुराने महल को ओबेरॉय समूह को लीज पर दिया है। चंद्रनगर के पास बना यह महल भारतीय स्थापत्य कला और पारम्परिक बुंदेलखंड की विशेषताओं का मिश्रण का नायाब उदाहरण है। ओबेरॉय ग्रुप ने मानगढ़ और मनियागढ़ की पहाड़ियों के बीचे हर-भरे बगीचों के बीच स्थित महल का जीर्णोद्धार कर इसे शानदार 5 सितारा होटल का स्वरूप दिया है।

66 विशाल कमरे

द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल को कॉर्पोरेट आयोजनों, डेस्टीनेशन वेंडिग्स, सामाजिक समारोह आदि के लिए आदर्श स्थान के रूप में स्थापित किया गया है। ओबेरॉय समूह द्वारा विकसित होटल में महलनुमा रेस्टोरेंट बनाया गया है। द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल में भव्य बैंक्वेट हॉल भी बनाया गया है। यहां 66 विशाल कमरे उपलब्ध हैं। ग्रुप ने उम्मीद जताई कि कॉर्पोरेट आयोजन, डेस्टीनेशन वेडिंग्स, सामाजिक समारोह आदि के लिए यह आदर्श स्थान साबित होगा।

नादिया बैहर से सीएम मोहन यादव नागौद (जिला सतना) पहुंचे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाहनगर (विधानसभा पवई) जिला पन्ना के लिए रवाना हो गए। वे पवई के ग्राम पंचायत शाहनगर के खेल परिसर आमा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां 82.62 करोड़ के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

Updated on:
19 Nov 2025, 4:20 PM IST
Published on: