भोपाल

ये देश है वीर-जवानों का… सीएम मोहन ने गाया देशभक्ति गीत, नौका तिरंगा यात्रा में की बड़ी घोषणा

MP News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़े तालाब में बोट क्लब पर 'नौका तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराया और 'ये देश है वीर-जवानों का…' देशभक्ति गीत भी गाया।

less than 1 minute read
Aug 14, 2025
CM Mohan Yadav Nauka Tiranga Yatra, bhopal
CM Mohan Yadav Nauka Tiranga Yatra, bhopal(फोटो सोर्स :@CMMadhyapradesh)

MP News:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल गुरूवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं बड़े तालाब में बोट क्लब पर 'नौका तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराया और 'ये देश है वीर-जवानों का…' देशभक्ति गीत भी गाया। सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री विश्वास सारंग और हजारों लोग मौजूद थें।

देखें वीडियो

भोपाल में मिलेगा कश्मीर का मजा

नौका तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम मोहन यादव ने कई बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, अब शिकारे का आनंद उठाने के लिए आपको कश्मीर की डल झील जाने की जरूरत नहीं होगी। आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ही आप शिकारे का आनंद उठा सकेंगे। भोपाल के बोट क्लब पर शिकारे चलेंगे और यहां की जनता डल झील की तरह लहरों पर शिकारे का आनंद उठा सकेगी।

100 से ज्यादा नाव

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ही राजधानी देशभक्ति में डूबा नजर आया। सीएम मोहन यादव से लेकर मंत्री विधायक और तमाम नेता हाथ में तिरंगा थामे हुए थे। बड़े तालाब पर लहराते तिरंगे के साथ देश भक्ति का माहौल जम गया। 100 से ज्यादा नावों पर सवार लोगों ने हाथो में तिरंगा लिए आजादी का जश्न मनाया। इस दौरान सीएम मोहन ने देशभक्ति गीत 'ये देश है वीर-जवानों का…' भी गाया।

Published on:
14 Aug 2025 01:56 pm