भोपाल

एमपी में बनेगा एक और अभयारण्य, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

CM Mohan Yadav announced the creation of a sanctuary in Kagpur

2 min read
Nov 21, 2025
CM Mohan Yadav announced the creation of a sanctuary in Kagpur- Image X

CM Mohan Yadav- देश-दुनिया में टाइगर स्टेट और चीता स्टेट के रूप में विख्यात मध्यप्रदेश में वन्यप्राणियों-पक्षियों की सुरक्षा के लिए कई कवायदें की जा रहीं हैं। इसके लिए प्रदेश में अनेक अभयारण्य बनाए गए हैं। अब एक और अभयारण्य बनाया जा रहा है जोकि विदिशा जिले में आकार लेगा। सीएम मोहन यादव ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कागपुर में अभयारण्य बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम पंचायत कागपुर में आयोजित कार्यक्रम में यहां वाटर पार्क बनाने का भी ऐलान किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों के जीवन में खुशहाली आई है। नई परियोजनाओं के माध्यम से हर गांव और खेत में पानी पहुंचे, यह हमारी सरकार का संकल्प है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को विदिशा जिले की ग्राम पंचायत कागपुर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 39.80 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। सीएम मोहन यादव ने शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के 34.05 करोड़ की लागत के 135 नवीन स्वीकृत सामुदायिक भवनों एवं कागपुर कनारी से विदिशा-अशोकनगर मार्ग का भूमिपूजन किया।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में सीएम मोहन यादव ने 5.75 करोड़ की लागत से बनाए गए हाट बाजार के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा कार्यक्रम में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।

कागपुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने विदिशा जिले के कागपुर में सेंचुरी यानि अभयारण्य बनाने का अहम ऐलान किया। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने यहां वाटर पार्क बनाने की भी घोषणा की।

कागपुर को काग उद्यान के लिए जाना जाता है

बता दें कि विदिशा के कागपुर को काग उद्यान के लिए जाना जाता है। यहां के मुक्तिधाम में काग उद्यान विकसित किया गया है। गायब हो रहे कौवों को बचाने के लिए यह अनोखी पहल की गई। काग उद्यान में अलग-अलग जगहों पर पक्षियों के लिए समोसे, जलेबी, कचोरी, बिस्किट आदि रखे जाते हैं। अब कागपुर अभयारण्य और वाटरपार्क के लिए भी जाना जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में गंदा धंधा, महाराष्ट्र से लग्जरी कारों से आकर लाखों उड़ा रहे बिजनेसमेन

Published on:
21 Nov 2025 07:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर