भोपाल

एमपी में नई नगरपालिका के लिए शुरु होगा परीक्षण, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Mohan Yadav- सीएम मोहन यादव बुधवार को निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने 300 करोड़ से ज्यादा की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

2 min read
Oct 15, 2025
CM Mohan Yadav announces start of testing for Niwadi Municipality

Mohan Yadav- सीएम मोहन यादव बुधवार को निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने 300 करोड़ से ज्यादा की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि ओरछा में 239 करोड़ से अधिक लागत के कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। यहां दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण किया जा रहा है। भगवान श्रीराम दिन ओरछा में बिताते हैं, केवल शयन के लिए अयोध्या जाते हैं। सीएम ने श्रीराम राजा लोक के निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने निवाड़ी को 'नगर पालिका परिषद' का दर्जा देने के लिए जल्द ही परीक्षण शुरु कराने की बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ओरछावासी बड़े भाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम ने अपने दरबार के लिए ओरछा को चुना। उन्होंने मध्यप्रदेश इलेक्ट्रानिक विकास निगम एवं एक एनजीओ के बीच करार की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्था को लेटर ऑफ अवार्ड प्रदान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीराम राजा सरकार के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यहां निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन भी किया।

ये भी पढ़ें

एमपी में सरकारी कामकाज- फ़ाइल शेयरिंग में व्हाट्सएप का इस्तेमाल बंद, की बड़ी पहल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी को नगर पालिका परिषद का दर्जा शीघ्र देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि निवाड़ी शहर को 'नगर पालिका परिषद' का दर्जा देने के लिए जल्द ही परीक्षण शुरु कराया जाएगा। उन्होंने ओरछा को धार्मिक पर्यटन सहित एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकॉप्टर सेवाओं से भी जोड़ने की बात कहते हुए इसके लिए एयर स्ट्रीप बनाने का ऐलान किया। नेंदुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर नया अस्पताल बनाने और नई सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सीएम मोहन यादव ने कहा कि ओरछा के साथ चित्रकूट में भी करीब 2200 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा‍ कि आज निवाड़ी जिले को 332.85 करोड़ रुपए की लागत के 21 से अधिक विकास कार्यों की सौगात मिली है। नया सांदीपनि विद्यालय और नया शासकीय महाविद्यालय भी मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि निवाड़ी प्रदेश का दूसरा जिला जहां हर घर में नल से जल इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की स्थापना होगी। जिले के पृथ्वीपुर में पेसिफिक इंडस्ट्री मेटल लिमिटेड द्वारा 3200 करोड़ रूपए की लागत से करीब 300 हेक्टेयर भूमि में 'इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट' की स्थापना की जा रही है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें

गेहूं का बोरा कंधों पर उठाकर कृषि मंत्री शिवराजसिंह के बंगले पर पहुंच गए जीतू पटवारी

Published on:
15 Oct 2025 09:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर