भोपाल

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम मोहन यादव, प्रदेश के विकास में योगदान को किया याद

CM Mohan Yadav- पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, राजकुमार सकलेचा और विजय कुमार सकलेचा भी उपस्थित रहे

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
CM Mohan Yadav arrives to pay tribute to the former Chief Minister of MP

CM Mohan Yadav - मध्यप्रदेश में बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा की आज जयंती है। इस मौके पर राजधानी भोपाल में विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav भी शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय सकलेचा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।

राज्य विधानसभा की ओर से आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, राजकुमार सकलेचा और विजय कुमार सकलेचा भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वर्गीय सकलेचा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विकास में स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा के योगदान को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सकलेचा ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन और प्रशासन दोनों स्तरों पर उल्लेखनीय कार्य किए। विशेष रूप से मालवा-नीमच अंचल के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे प्रदेश आज भी स्मरण करता है।

स्वर्गीय सकलेचा का जनसेवा और विकास का दृष्टिकोण

होली पर्व के उल्लास के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई नेता गुलाल से रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर्गीय सकलेचा का जनसेवा और विकास का दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन मूल्यों और प्रदेश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

Published on:
04 Mar 2026 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर