भोपाल

पीएम मोदी की अपील का सीएम मोहन ने किया पालन, काफिले में कम की VIP गाड़िया

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं होगी। सीएम ने मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों के इस्तेमाल करने की अपील की। राज्य शासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

2 min read
पीएम मोदी की अपील का सीएम मोहन ने किया पालन (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्र सरकार के साथ जन कल्याण के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने एक और बड़ा फैसला लिया है। उनके काफिले में अब कम के कम और जरूरी गाड़ियां ही होंगी। साथ ही, उनके दौरे के दौरान किसी तरह की कोई वाहन रैली नहीं होगी। उनके इस फैसले की व्यक्तिगत और राजनीतिक दृष्टि से तारीफ हो रही है। सीएम डॉ. यादव ने राज्य के मंत्रियों से भी कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे। साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से भी आग्रह है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील को मध्य प्रदेश में पूरी गंभीरता के साथ अमल में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई और विवादित टिप्पणी का मामला गरमाया, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR

वैश्विक संकट से निपटने के लिए PM मोदी के '7 सूत्र'

मुख्यमंत्री ने बताया कि, प्रधानमंत्री ने नागरिकों से पेट्रोलियम पदार्थों के आयात और आर्थिक बोझ को कम करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं...।

-परिवहन: निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का उपयोग करें।

-डिजिटल वर्क: वर्चुअल मीटिंग्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और 'वर्क फ्रॉम होम' को प्राथमिकता दें।

-कृषि में बदलाव: किसान डीजल पंप की जगह सोलर पंप अपनाएं और रासायनिक खाद के स्थान पर प्राकृतिक खेती पर जोर दें।

-यात्रा स्थगन: वैश्विक हालात को देखते हुए कम से कम एक वर्ष तक विदेश यात्रा की योजना टालें और स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा दें।

-सोना और तेल: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक साल तक सोना न खरीदने और खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने की अपेक्षा की गई है।

-माल ढुलाई: अधिक से अधिक रेलवे की गुड्स ट्रेन सेवाओं का उपयोग किया जाए।

-ग्रामीण विकास: 1763 करोड़ की सड़कों को मंजूरी

राज्य शासन ने जारी किए ये निर्देश

-आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री जी के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर सिर्फ 8 वाहन रहेंगे।
-मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के समय कोई वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी।
-सभी मंत्रिगण यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे।
-नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और कोई वाहन रैली इसमें नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में अब भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले 4 दिन लू की चेतावनी, चपेट में आएंगे 49 जिले
Published on:
13 May 2026 07:31 am
Also Read
View All