भोपाल

राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- लताड़ के बाद भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता

CM Mohan Yadav: मध्याप्रदेश की राजधानी भोपाल में रवींद्र भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, 'कोर्ट से बार-बार लताड़ लगने के बाद भी राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2025, 8:05 AM IST
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

CM Mohan Yadav: मध्याप्रदेश की राजधानी भोपाल में रवींद्र भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, 'कोर्ट से बार-बार लताड़ लगने के बाद भी राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कांग्रेस नहीं चाहती कि भारत के विभाजन और उसके जिम्मेदारों पर बात की जाए। जनता सब देख रही है। अपनी हरकतों के कारण ही कांग्रेस हाशिए पर चली गई है।

हार के बाद चुनाव आयोग पर फोड़ रहे ठीकरा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज कैसा समय आ गया है। चुनाव में भैया खुद हार गए, उनकी पार्टी हार गई। अब वे चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। वे भूल जाते हैं कि अगर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अगर जीवित है, तो चुनाव आयोग की वजह से जीवित है। हमें इस बात का गर्व है। चुनाव आयोग हमेशा अपनी परीक्षाओं पर खरा उतरता आ रहा है। राहुल गांधी चुनाव आयोग ही नहीं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पर भी आरोप लगाते हैं।

अब सारी जनता देख रही है

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि अब तो कांग्रेस ने हद ही कर दी। कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट चली गई कि विभाजन की विभीषिका पर बात नहीं करना चाहिए। ये कोई बात हुई क्या। ये तो ध्रुव सत्य है कि 14 अगस्त 1947 को देश का बंटवारा हुआ। और, यह भी बात सही है कि देश के बंटवारे के समय सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस थी। इसलिए जब भी देश के बंटवारे की बात आएगी तो तत्कालीन सत्ताधीश की भी बात होगी। दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि जब भी बात करो तो कांग्रेस बचकर दाएं-बाएं निकल जाती है लेकिन अब सारी जनता देख रही है।

Updated on:
16 Aug 2025, 8:05 AM IST
Published on: