भोपाल

राहुल गांधी पर भड़के सीएम मोहन यादव, दिमागी रूप से दिवालिया बताया

Rahul Gandhi- कांग्रेस के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर सीएम मोहन यादव की तीखी प्रतिक्रिया, दिया बड़ा बयान

2 min read
Feb 21, 2026
CM Mohan Yadav lashes out at Rahul Gandhi over Congress's semi-nude protest

Rahul Gandhi- नई दिल्ली में आयोजित AI शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश में भी सियासत तेज हो गई है। मामले को लेकर पूरे प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। बीजेपी ने इसे देश की छवि खराब करनेवाला हुड़दंग बताते हुए कांग्रेस और विशेषकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। सीएम मोहन यादव ने भी AI शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन को शर्मनाक बताया। उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबर्दस्त प्रहार किए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह घटना राहुल गांधी Rahul Gandhi के दिमागी ​दिवालिएपन का परिचायक है…उन्हें माफी मांगना चाहिए और ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए।

AI शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर सीएम मोहन यादव ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा-

ये भी पढ़ें

एमपी में टेट्रा पैक में फ्री दूध बांटेगी सरकार, राज्य के नए बजट में बड़ा प्रावधान

कांग्रेस अब भाजपा का विरोध करते-करते देश का भी विरोध करने लगी है, जो निंदनीय है…

नई दिल्ली में 'India AI Impact Summit 2026' के दौरान राहुल गांधी के कहने पर उनके कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर जो प्रदर्शन किया, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं।

कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए…

राहुल गांधी के दिमागी ​दिवालिएपन का परिचायक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर वीडियो जारी किया। इसमें कहा-

कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए… राजनीतिक विरोध करते करते देश का विरोध करने लगी है… कांग्रेस ने जो रास्ता अपनाया है वह सर्वथा निंदनीय है…देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंओर प्रगति हो रही है…एआई के इस इंटरनेशनल कार्यक्रम में क्षुद्र मानसिकता के आधार पर कांग्रेस ने जो विरोध किया, यह राहुल गांधी के दिमागी ​दिवालिएपन का परिचायक है…उन्हें माफी मांगना चाहिए और ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए…

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने '21 फरवरी को किया शर्टलेस' विरोध प्रदर्शन

बता दें कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'India AI Impact Summit' आयोजित किया गया। 21 फरवरी को यहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'शर्टलेस' यानि अर्द्धनग्न विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत अमेरिका ट्रेड डील की खिलाफत की। इंटरनेशनल स्तर के इस कार्यक्रम में अर्द्धनग्न विरोध पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस के इस कृत्य को देश की छवि खराब करनेवाला करार देते हुए राहुल गांधी को इसका जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस से माफी मांगने की भी बात कही है। इतना ही नहीं, बीजेपी आज देशभर में कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

Also Read
View All

अगली खबर