भोपाल

बंगाल में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले- ‘ममता बनर्जी अब दीदी नहीं अप्पी हो गई हैं’

CM Mohan Yadav- मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर तीखे हमले किए। उन्होंने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि 'ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं।'
2 min read
Apr 02, 2026
CM Mohan Yadav launches attack on Mamata government in Bankura west bengal election 2026 mp news
CM Mohan Yadav rally in Bankura (Photo- CM Mohan Yadav X Handle)

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गुरूवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन भरवाने और पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं।' उन्होने आगे ये चुनाव नहीं बल्कि धर्म युद्ध है। सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर की धरती है।

हिसाब चुकता करने का समय आ गया है- सीएम

सीएम मोहन यादव ने मंच से दावा करते हुए कहा कि ममता दीदी की सरकार में शिक्षक घोटाला हुआ जिसके कारण 26 हजार नियुक्तियां रद्द की गईं। उनके शासनकाल में प्रधानमंत्री आवास घोटाला, मनरेगा घोटाला हुआ। सीएम ने बंगाल की मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि ममता ने केवल हिंदुओं का अपमान किया है। परेशानियां खत्म करने का समय आ गया है। अब बंगाल को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। अब हिसाब चुकता करने का समय आ गया है।

'ये चुनाव नहीं धर्मयुद्ध है'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं। इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है। इस माहौल में श्री राम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है। पलायन के मुद्दे को लेकर सीएम मोहन यादव ने ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि बांकुरा में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडीशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई झारखंड जा रहा है। बांग्लादेश से घुसपैठ के मामले में सीएम ने कहा कि वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है। बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है।

दीदी ने ओबीसी लिस्ट में जोड़ी मुस्लिम जातियां- सीएम

सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि आज ममता दीदी ने 77 समुदाय की ओबीसी लिस्ट में मुस्लिम जातियां जोड़ दीं, हिंदुओं को नहीं जोड़ा। मैं पूछना चाहता हूं कि वोट के लिए ऐसा पागलपन क्यों करना। अब ममता दीदी को बाय-बाय करने का टाइम आ गया है।

सीएम ने दाखिल करवाया प्रत्याशियों का नामांकन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बांकुरा जिले की पांच विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने का निरीक्षण किया। उन्होंने साल्टोरा विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार चंदना बारी, छतना विधानसभा क्षेत्र से सत्यप्रकाश मुखोपाध्याय, बांकुरा विधानसभा क्षेत्र से नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा विधानसभा क्षेत्र से बिलेश्वर सिंघा और ओंडा विधानसभा क्षेत्र से अमरनाथ सखा के लिए नामांकन दाखिल करने में मदद की।

Updated on:
02 Apr 2026 05:57 pm
Published on:
02 Apr 2026 05:16 pm