भोपाल

5 हजार साल पुराना श्रीकृष्ण का इतिहास आज भी देता है खास सीख, वाराणसी में बोले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Varanasi : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाराणसी में की गोवर्धन पूजा, नवनिर्मित गोवर्धनधारी मंदिर का किया लोकार्पण सीएम बोले- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिनाइयों में भी संघर्ष करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 8:50 PM IST
CM Mohan Yadav Varanasi
संबोधन करते सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

MP News :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजन समारोह में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सीएम ने नवनिर्मित गोवर्धनधारी मंदिर का लोकार्पण किया। साथ ही, भगवान गोवर्धन के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने नमो घाट पर मां गंगा के तट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश और देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण का करीब 5 हजार साल पुराना इतिहास हम सभी को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन सिखाता है कि, तमाम मुश्किलों के बावजूद इंसान को अपना हौसला बनाए रखना चाहिए, संघर्ष करते रहना चाहिए और हमेशा सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए।

श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप का खास संदेश

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में गोवर्धन का स्वरूप हमें खास संदेश देता है। ये प्रकृति के पूजन और उसके संरक्षण की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार को चूर किया था। ये प्रसंग हमें बताता है कि, अहंकार का अंत निश्चित है और प्रकृति का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

सीएम मोहन ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि, जिस तरह आज अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, उसी प्रकार आने वाले समय में भगवान गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भगवान गोवर्धन से सभी के सुख - समृद्धि और कल्याण की कामना की है।

Updated on:
10 Nov 2026, 8:50 PM IST
Published on: