भोपाल

सीएम मोहन यादव ने की लक्ष्मी पूजा, इस शहर में मनाएंगे दीवाली

Diwali- देश-दुनिया में दीप पर्व का उल्लास चरम पर है। धनतेरस और रूप चौदस के बाद आज मुख्य पर्व दीवाली का दिन है।

2 min read
Oct 20, 2025
CM Mohan Yadav will celebrate Diwali in Ujjain

Diwali- देश-दुनिया में दीप पर्व का उल्लास चरम पर है। धनतेरस और रूप चौदस के बाद आज मुख्य पर्व दीवाली का दिन है। कार्तिक अमावस्या के मौके पर आज घर-घर लक्ष्मीजी की पूजा कर दीपक जलाए जाएंगे और आतिशबाजी की जाएगी। लक्ष्मी पूजन का क्रम सुबह से ही प्रारंभ हो चुका है। सीएम मोहन यादव ने भी मुख्यमंत्री निवास पर विधि विधान से लक्ष्मीजी की पूजा की। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने एक्स हेंडल पर शेयर किया है। सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में रहेंगे। यहां वे दीवाली के मौके पर महाकाल की विशेष पूजा करेंगे और अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव उज्जैन में ही दीवाली मनाएंगे। आधिकारिक रूप से यहां उनके आज चार कार्यक्रम हैं। सीएम मोहन यादव का पहला कार्यक्रम निनोरा में है। यहां से वे आस्था गार्डन के लिए रवाना होंगे जहां 3 बजे से उनका कार्यक्रम प्रारंभ होगा। आस्था गार्डन से सीएम मोहन यादव हामुखेडी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां शाम 5 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को धनतेरस पर बड़ी सौगात, बैंक खातों में डाले 277 करोड़, सीएम ने किया ट्वीट

सीएम मोहन यादव शाम 6 बजे महाकाल लोक पहुंचेंगे। यहां दीवाली के खास मौके पर वे महाकाल पूजन करेंगे।

लक्ष्मी पूजा का वीडियो साझा किया

इससे पहले दीवाली पर सीएम मोहन यादव ने सुबह अपने निवास पर विधि विधान से लक्ष्मी पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर मुख्यमंत्री निवास में पूजा अर्चना की। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर इसका वीडियो भी साझा किया। सीएम मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा-

दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥

अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर आज निवास में विधि-विधान से देवी मां लक्ष्मी जी का पूजन किया।

सबके घर-आंगन में धन-धान्य, समृद्धि, आनंद और सौभाग्य का वास हो, यही कामना है।

ये भी पढ़ें

एमपी में किसानों से वापस मांग रहे मुआवजा राशि, नहीं देने पर कुर्की की धमकी, खाते फ्रीज किए

Updated on:
20 Oct 2025 06:10 pm
Published on:
20 Oct 2025 02:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर