भोपाल

MP में ‘Cockroach Janta Party’ की एंट्री, कहा- जल्द बनाएंगे कोर कमिटी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीजेपी (CJP) के सदस्य और प्रदेश संयोजक मयंक ने अपनी पहली प्रेसवार्ता की।

2 min read
May 22, 2026
Cockroach Janta Party held first press conference in Bhopal (फोटो- Patrika.com)

Cockroach Janta Party MP: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के कथित 'कॉकरोच' वाले वायरल बयान के बाद तंज के तौर पर बनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने अब मध्य प्रदेश में भी एंट्री कर ली है। शुक्रवार को भोपाल में सीजेपी (CJP) के सदस्य और प्रदेश संयोजक मयंक ने अपनी पहली प्रेसवार्ता की। खुद को यूथ मूवमेंट बताने वाले इस संगठन के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और सिस्टम पर कई सवाल उठाए। (MP News)

ये भी पढ़ें

सिवनी हवाला कांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्चे के साथ जेल रह रही SDOP को मिली जमानत

ये पार्टी नहीं, युथ मूवमेंट है- CJP प्रदेश संयोजक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य और प्रदेश संयोजक मयंक ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत की। मयंक सिविल सेवा परीक्षा के प्रतियोगी छात्र हैं। मायक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि जेन-जी (Gen-Z) आधारित एक यूथ मूवमेंट है। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या पार्टी से नहीं, उस सिस्टम से है जो सो चुका है।' उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक,बेरोजगारी, परीक्षा घोटाले, भ्रष्टाचार और युवाओं की अनदेखी ने नई पीढ़ी को निराश किया है, जिसके खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी एक जन आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने आगे कहा कि सवाल पूछने वालों के अकाउंट तक ब्लॉक कर दिए जाते हैं।

जल्द घोषित होगी प्रदेश और जिला कार्यकारिणी-सीजेपी

प्रदेश संयोजक मयंक ने बताया कि संगठन की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही मध्यप्रदेश की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा जिसकी नियमावली तैयार की जा रही है। वहीं पाकिस्तान से जुड़े फॉलोवर्स के सवाल पर उन्होंने कहा- 'ये सिर्फ सरकारी प्रोपेगेंडा है।'

सोशल मीडिया पर 20 मिलियन फोलोवर्स

मयंक ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीजेपी (Cockroach Janta Party) को सोशल मीडिया पर पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके 20 मिलियन से भी अधिक फोलोवर्स हो चुके है। मयंक ने बताया कि इसमें से सबसे ज्यादा लोग मध्य प्रदेश से जुड़े है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही भारत में पार्टी के सदस्यों की संख्या 25 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। मयंक ने आगे ये भी कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देशभर में युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगी। इसके अलावा आने वाले समय में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान और आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

इस पूरे दिलचस्प और अतरंगे डिजिटल आंदोलन की कहानी एक 30 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) से शुरू होती है। अभिजीत ने हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर्स की डिग्री पूरी की है। भारत के चीफ जस्टिस का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय और सवाल उठाने वाले युवा भारतीयों की तुलना 'कॉकरोच' और 'परजीवी' (Parasites) से कर दी। इस अपमान से आहत होकर अभिजीत ने पीआर के अपने हुनर का इस्तेमाल किया और महज 3 दिन के भीतर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party) का एक डिजिटल पेज लॉन्च कर दिया। देखते ही देखते कुछ दिनों में सिर्फ इंस्टाग्राम पर सीजेपी के 20 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स हो गए। (MP News)

ये भी पढ़ें

Twisha Sharma Death: गिरिबाला सिंह ने CCTV से की छेड़छाड़, भोपाल पुलिस का बड़ा आरोप
Published on:
22 May 2026 05:37 pm
Also Read
View All