भोपाल

एमपी में कड़ाके की ठंड, 24 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित, इन जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली

School Holidays Declare : एमपी में कड़ाके की ठंड के चलते 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित है। जबकि, भोपाल समेत 4 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली है। कड़ाके की ठंड के बीच अब भी 27 जिलों में स्कूली बच्चों के लिए कोई आदेश नहीं है।
2 min read
School Holidays Declare
एमपी में 24 जिलों के स्कूलों की छुट्टी घोषित (Photo Source- Patrika)

School Holidays Declare :मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का दौर जारी है। हालात ये हैं कि, अबतक सूबे के 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा चुकी है। वहीं, भोपाल समेत 4 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के बीच अब भी राज्य के 27 जिलों में स्कूली बच्चों के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वहां कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना होगा।

राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां सोमवार को विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रह गई थी तो वहीं मंगलवार सुबह मौसम साफ होने के कारण तापमान में और कमी मेहसूस की जा रही है। जबकि, पचमढ़ी में औस की बूंदे जमने से बर्फ जमने जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं, नौगांव सबसे ठंडा रहा और तापमान केवल 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बड़वानी में घने कोहरे के चलते दूध टैंकर पलट गया, जिसमें हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

इन 24 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

-डिंडौरी: नर्सरी से 5वीं, दो दिन की छुट्टी घोषित।

-हरदा: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन छुट्टी घोषित।

-नीमच: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन छुट्टी घोषित।

-रतलाम: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन छुट्टी घोषित।

-भिंड: नर्सरी से कक्षा 8 तक, दो दिन छुट्टी घोषित।

-उज्जैन: नर्सरी से 5वीं तक, एक दिन छुट्टी घोषित।

-टीकमगढ़: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन छुट्टी घोषित।

-इंदौर: कक्षा 1 से 8 तक, तीन दिन की छुट्टी घोषित।

-विदिशा: नर्सरी से 5वीं तक, दो दिन की छुट्टी घोषित।

-मंदसौर: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन की छुट्टी घोषित।

-सीधी: नर्सरी से 8वीं तक, 2 दिन का अवकाश घोषित।

-शाजापुर: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन की छुट्टी घोषित।

-अशोकनगर: 5 जनवरी को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद रहे।

-ग्वालियर: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन की छुट्टी घोषित।

-रायसेन: नर्सरी से 5वीं तक, 7 जनवरी तक छुट्टी घोषित।

-छतरपुर: कक्षा 1 से 8 तक, 2 दिन का अवकाश घोषित।

-बैतूल: शीतलहर के कारण कल नर्सरी-8वीं तक स्कूल बंद।

-राजगढ़: कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में दो दिन छुट्टी घोषित।

-दमोह: प्री-प्राइमरी से 8वीं तक अवकाश, आंगनबाड़ी भी बंद।

-नर्मदापुरम: 6-7 जनवरी को कक्षा 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी घोषित।

-झाबुआ: प्ले-ग्रुप से कक्षा 3 तक, 6 से 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित।

-जबलपुर: नर्सरी से 8वीं तक, दो दिन छुट्टी घोषित। आंगनबाड़ी भी बंद।

-मंडला: नर्सरी से 8वीं तक दो दिन छुट्टी घोषित। आंगनबाड़ी भी बंद रहेंगे।

-आगर मालवा: कक्षा 1 से 8 तक, दो दिन छुट्टी घोषित। यहां आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

इन जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली

-सीहोर: 6 जनवरी से नर्सरी से 12वीं तक कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगी।

-भोपाल: नर्सरी से 8वीं तक स्कूल अगले आदेश तक सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे।

-धार: नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 9:30 बजे के बाद, 9वीं से 12वीं तक समय यथावत।

-अनूपपुर: एक पाली वाले स्कूल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक, दो पाली वाले स्कूल 11-1 और 1-5 बजे तक।

Updated on:
06 Jan 2026 07:44 am
Published on:
06 Jan 2026 07:44 am