भोपाल

कांग्रेसाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नहीं लिया राम का नाम, बीजेपी ने घेरा

Congress President Mallikarjun Kharge- संबोधन में वीबी जीराम जी योजना का भी उल्लेख किया लेकिन इस दौरान उन्होंने “राम” शब्द नहीं बोला

2 min read
Feb 24, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो- एएनआई)

Congress President Mallikarjun Kharge - भारत की अमेरिका से ट्रेड डील का कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है। इसे देश के किसानों के हितों के खिलाफ बताया जा रहा है। अमेरिका से ट्रेड डील की खिलाफत करते हुए कांग्रेस ने भोपाल के अटल पथ पर मंगलवार को किसान महाचौपाल आयोजित की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। प्रदेशभर से आए हजारों किसानों के बीच दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार को जमकर लताड़ा। मल्लिकार्जुन खड़गे ज्यादा मुखर दिखाई दिए। उन्होंने जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोसा वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी किसानों के हितों की अनदेखी करने और चुप रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में वीबी जीराम जी योजना का भी उल्लेख किया लेकिन इस दौरान उन्होंने “राम” शब्द नहीं बोला। इसपर बीजेपी ने उन्हें घेरा। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पूछा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से इतनी नफरत क्यों है?

किसान चौपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चौपाल में वक्ताओं ने अमेरिका से हुई डील का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार देश को गुलामी की ओर ले जा रही है। प्रधानमंत्री हमारे किसानों को मजदूर बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में टेट्रा पैक में फ्री दूध बांटेगी सरकार, राज्य के नए बजट में बड़ा प्रावधान

किसानों को मजदूर बना रहे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी साहब देश को बेच रहे हैं। किसानों को मजदूर बना रहे हैं। मैंने इतना डरपोक पीएम कभी नहीं देखा…।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के जमाने की मनरेगा योजना के नए वर्जन वीबी जीराम जी योजना का उल्लेख किया। हालांकि उन्होंने “राम” शब्द नहीं बोला। इस मुद्दे पर बीजेपी मुखर हो गई। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस को राम विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि राम का नाम न लेकर अपमानित करना खड़गे और कांग्रेस की सोच को दर्शाता है।

श्रीराम के नाम से इतनी नफरत क्यों

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

खरगेजी और कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से इतनी नफरत क्यों?

वीबी जीराम जी योजना में “राम” शब्द आते ही राम का नाम न लेकर अपमानित करना आपकी सोच को दर्शाता है।

श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था और राष्ट्र की आत्मा हैं, उनके नाम से परहेज़ दरअसल सनातन से विरोध है।

कांग्रेस का इतिहास आस्था पर सवाल उठाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का रहा है।
अब फिर वही मानसिकता खुलकर सामने है।

देश आस्था का अपमान नहीं भूलेगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

Updated on:
24 Feb 2026 05:31 pm
Published on:
24 Feb 2026 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर