भोपाल

“सट्टा चलाया, पीता हूं शराब, सब करा मैंने…” बीजेपी नेता के भतीजे के इंदौर में खुल्लमखुल्ला बोल

Satyanarayan Sattan nephew Chetan Sharma - इंदौर के भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन के भतीजे चेतन शर्मा की पीएम पर बद्जुबानी, विवादित बयान से दोनों दलों में हलचल

2 min read
Jun 16, 2026
Controversial remarks by Chetan Sharma nephew of Indore BJP leader Satyanarayan Sattan
BJP- Congress भाजपा नेता के कांग्रेसी भतीजे के विवादित बोल (Representative pic)

Indore BJP- "बीजेपी सरकार में मैंने सट्टा चलाया, रोज रात को शराब पीता हूं, सब करा मैंने… किसी के बाप के पैसों की नहीं पीता" बीजेपी नेता के भतीजे ने इंदौर में खुल्लमखुल्ला ये बातें कहीं। इंदौर Indore भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के भतीजे चेतन शर्मा ने बाकायदा वीडियो बनाकर विवादित बोल बोले। उसने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए बहुत अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। चेतन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ता देख उसने बाद में एक और वीडियो जारी कर माफी भी मांगी।

चेतन ने वीडियो में पीएम, संघ के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। यूपीए सरकार की तारीफ की, इतना ही नहीं चेतन ने वीडियो में कहा, वह भाजपा सरकार में सट्टा चलाता था और शराब भी पीता है।

जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते हुए चेतन ने कहा- मैं कांग्रेस का सिपाही

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते हुए चेतन ने कहा मैं उस कांग्रेस का सिपाही हूं जिसने देश को आईआईएम, IIT, ISRO, BHEL दी, रेल दी, SEL दी, एयर इंडिया, भाखड़ा नांगल बांध दिया। उसने पीएम नरेंद्र मोदी के दिवंगत मां पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

बीजेपी सरकार में सट्टा चलाया

चेतन ने खुल्लमखुल्ला कहा कि बीजेपी की सरकार में रहते हुए मैंने सट्टा चलाया। दारू पी, सब करा मैंने…? किसी के बाप की नहीं पी है।

पीएम और गृहमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर चेतन ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा। उसने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही राम मंदिर का शिलान्यास हुआ।

सत्यनारायण सत्तन ने कहा ​कि वह कांग्रेस में चला गया था पर सक्रिय नहीं

इंदौर के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन के भतीजे चेतन शर्मा के विवादित बोलों से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों में हलचल मच गई। सत्तन के भतीजे की पीएम पर बद्जुबानी और बयान से परिवार भी मुसीबत में आ गया। सत्यनारायण सत्तन ने कहा ​कि चेतन शर्मा मेरे भाई का बेटा है। वह कांग्रेस में चला गया था पर सक्रिय नहीं है।

चेतन शर्मा ने माफी भी मांग ली

इधर बवाल मचा तो चेतन शर्मा ने माफी भी मांग ली। उसने एक दूसरा वीडियो पोस्ट करते हुए कहा ​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुझे क्षमा कर दें।

Published on:
16 Jun 2026 07:01 am