भोपाल

Corona Update : पॉजिटिविटी रेट में गिरावट, अब तेजी से ठीक होकर घर लौट रहे लोग, एक्टिव केस भी कम हुए

मध्य प्रदेश में कोरोना से राहत का अपडेट। देखें रिपोर्ट...
2 min read
• •
Updated: 6 May 2021, 1:02 PM IST
Corona Update News
Corona Update : पॉजिटिविटी रेट में गिरावट, अब तेजी से ठीक होकर घर लौट रहे लोग, एक्टिव केस भी कम हुए

भोपाल/ मध्यप्रदेश में जारी कोरोना के कहर के बीच राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में पिछले दस दिनों के भीतर संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के औसत से अधिक मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें, तो गुजिश्ता 25 अप्रैल से 4 मई के बीच प्रदेश में 1 लाख 25 हजार 681 केस पॉजिटिव सामने आए हैं, लेकिन इसी दौरान 1 लाख 27 हजार 44 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। अप्रैल माह में हर दिन एक्टिव केस बढ़ते गए, लेकिन 26 अप्रैल के बाद से इन केसेज में गिरावट दर्ज की गई है।

ऐसे समझें अच्छे संकेत

गुरुवार को मध्य प्रदेश में 89 हजार 240 एक्टिव केस हैं। अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में कोरोना बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर जानकारों का मानना था कि, 30 अप्रैल तक प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख के पार चली जाएगी। लेकिन, अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार स्थिर हो चली। हर दिन 12 से 13 हजार केस मिल रहे हैं। वहीं, इन 10 दिनों में संक्रमित सामने आने के मुकाबले 3 हजार 294 एक्टिव केस स्वस्थ भी हुए हैं। इसमें राहत की पहली शुरुआत प्रदेश के अस्पतालों में दिखने लगी है, जब इन अस्पतालों पर से दबाव कम होने लगा है। कोरोना का 10 दिन का ट्रेंड देखें तो एक्टिव केस 4 दिन में 8 हजार 403 बढ़े तो हैं, लेकिन 6 दिनों में 8 हजार 526 घटे भी।


10 दिन में 857 संक्रमितों की मौत

प्रदेश में पिछले 10 दिनों के भीतर कोरोना से 857 लोगों की मौत हुई है। इस अवधि में 27 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 105 मौतें सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक बताई गईं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। जबकि 1 मई को मौतों का आंकड़ा 102 पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद तीन दिन तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 के भीतर ही रहा। हालांकि, जमीनी हकीकत देंखें तो, प्रदेश में इससे 6 गुना अधिक शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है।


24 घंटों में प्रदेश के चार बड़े शहरों के हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 4 बडे़ शहरों में 5 हजार 266 नए पॉजिटिवों की पुष्टि हुई है। सरकारी ऑंकड़ों पर गौर करें, तो इस दौरान 28 संक्रमितों की मौत भी हुई है। आइये जानते हैं क्या रहा 24 घंटों में इन 4 शहरों का हाल-

-ग्वालियर में 1020 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। यहां 8 संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई है। लेकिन, 1 हजार 167 लोग इस अवधि में स्वस्थ भी हुए हैं।

Updated on:
6 May 2021, 1:02 PM IST
Published on: