23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री की पत्नी का कोरोना से निधन, दीपक जोशी और उनके बेटे भी हुए थे कोरोना पॉजिटव

विजया जोशी का पिछले 15 दिनों से इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2021, 11:28 AM IST

News

पूर्व मंत्री की पत्नी का कोरोना से निधन, दीपक जोशी और उनके बेटे भी हुए थे कोरोना पॉजिटव

इंदौर/ मध्य प्रदेश में इन दिनों कोरोना से हाहाकार है। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके बीजेपी के बड़े नेता दीपक जोशी की पत्नी विजया जोशी का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, विजया जोशी का पिछले 15 दिनों से इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि, दीपक जोशी और उनके पुत्र जयवर्धन को भी कोरोना हुआ था, लेकिन वो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि पत्नी विजया की जान चली गई।

पढ़ें ये खास खबर- रेमडेसिविर की कालाबाजारी का पर्दाफाश, निजी अस्पताल का स्टाफ इंजेक्शन के स्टॉक के साथ धराया


10 अप्रैल को संक्रमित होकर दी थी सोशल मीडिया पर सूचना

बता दें कि, दीपक जोशी 10 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संक्रमित होने की जानकारी भी दी थी। जोशी देवास के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं।

पढ़ें ये खास खबर- पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, किरायेदार और पत्नी काे चाकू से गोद डाला


कोरोना से गई अब तक नेताओं की जान

ये बात तो सभी जानते हैं कि, मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अब तक कई नताओं की जान जा चुकी है। हाल ही में कोरोना की चपेट में आकर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ब्रजेद्र सिंह राठौर और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का भी निधन हो चुका है।