23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, किरायेदार और पत्नी काे चाकू से गोद डाला

दोहरे हत्याकांड से फेली इलाके में सनसनी।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2021, 9:30 AM IST

News

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, किरायेदार और पत्नी काे चाकू से गोद डाला

जबलपुर/ मध्य प्रदेश के जबलपुर में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड ने सनसनी का माहौल बना दिया। दरअसल, चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने पहले किराएदार और फिर अपनी पत्नी की चाकू से हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि, आरोपी की तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं और उसने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। ये भी बता दें कि, दोहरे हत्याकांड की ये वारदात ओमती थाना इलाके की है और थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई है। हालांकि, घटना के महज तीन घंटों के भीतर ही पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। देर रात ही आरोपी से पूछताछ शुरु कर दी गई थी।

पढ़ें ये खास खबर- रेमडेसिविर की कालाबाजारी का पर्दाफाश, निजी अस्पताल का स्टाफ इंजेक्शन के स्टॉक के साथ धराया


प्रेम विवाह फिर भी चरित्र संदेह

दरअसल, शहर में स्थित घंटाघर के समीप उड़िया मोहल्ले में नाले के किनारे बने टपरानुमा मकान में मोहम्मद इब्राहिम अपनी पत्नी राबिया और तीन बच्चों के साथ अपने ससुराल में रह रहा था। उसने 38 वर्षीय राबिया से प्रेम विवाह किया था। मूल रूप से दमोह का रहने वाला इब्राहीम काम न चल पाने की वजह से पिछले कुछ दिनों से अपने ससुराल में ही रह रहा था। ससुराल के मकान में ही 32 वर्षीय शकील नामक व्यक्ति भी रहता था।


पहले घर में हुआ पत्नी से विवाद, फिर बाहर जाकर शकील को मारा, बीच-बचाव के लिये आई पत्नी को भी घोंप दिया चाकू

आरोपी मोहम्मद इब्राहिम की सास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उसका घर किराए से ही चलता है। यही वजह है कि, शकील उनके यहां किराये से रहता था। लेकिन, इंब्राहीम को शकील का वहां रहना पसंद नहीं था। वो अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। कई बार इसी बात पर दोनों के बीच कलह भी हुई थी। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर गुस्से में घर से बाहर निकला, जहां उसे शकील बेठा मिल गया। आरोपी ने अचानक ही चाकू से शकील के पेट और पीठ पर एक साथ कई वार कर दिये। शकील ने भागने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा।

पढ़ें ये खास खबर- संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के घर तक दवाएं पहुंचा रहे ये युवा, किसी भी समय रहते हैं मदद को तैयार


शोर सुनकर पत्नी निकली तो उसकी छाती में घोंप दिया चाकू

घर के बाहर शोर की आवाजें सुनकर आरोपी इब्राहिम की पत्नी भी बीचबचाव की नियत से बाहर आई, तो आरोपी ने उसकी छाती में भी चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी चाकू लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। आसपास रहने वालों की मदद से दोनों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना लगते ही ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल समेत ओमती सीएसपी, सिटी एएसपी रोहित काशवानी भी एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

पढ़ें ये खास खबर- परिवार ने छोड़ा तो पुलिस बनी प्रेमी जोड़े का सहारा : आरक्षक ने किया मंत्रोच्चारण, TI ने कन्यादान, थाने में दिलाए सात फेरे


तीन घंटे में धराया आरोपी

ओमती पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद करीब तीन घंटों के भीतर ही मौके से फरार आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह सामने आया है।