23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा हमला, कहा- ‘जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ाई की तैयारी कर रही थी, तब भारत इससे बेखबर था’

मीडिया बातचीत में कमलनाथ बोले- जनता का विश्वास सरकार पर नहीं ईश्वर पर है। सरकार कोरोना खत्म करने के प्रयास करने के मुकाबले ज्यादा तो आंकड़े छुपाने के लिए काम कर रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2021, 4:02 PM IST

News

पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा हमला, कहा- 'जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ाई की तैयारी कर रही थी, तब भारत इससे बेखबर था'

छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अपने गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर कमल नाथ ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर केन्द्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेकर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। मीडिया बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि, विश्वभर को पता था कि, कोविड की दूसरी लहर आने वाली है, जो पहली से कई गुना खतरनाक होगी। इसपर, पूरे विश्व ने इससे लड़ने की तैयारी की, लेकिन दुर्भाग्य की भारत में कोई इंतजाम नहीं किए गए। जिसका नतीज़ा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि, कमल नाथ और नकुल नाथ एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- पूर्व मंत्री की पत्नी का कोरोना से निधन, दीपक जोशी और उनके बेटे भी हुए थे कोरोना पॉजिटव


देखें खबर से संबंधित वीडियो...

हनुमान मंदिर में माथा टेककर की प्रार्थना

इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर मीडिया से बातचीत के बाद कमल नाथ और नकुल नाथ यहां से सीधे सिमरिया स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर गए और यहां संकट मोचन भगवान हनुमान के सामने माथा टेका। इस दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा पाठ करने के बाद परासिया रोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचे और यहां विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर जिले में कोरोना संक्रमण और हालिया व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

पढ़ें ये खास खबर- जिला अस्पताल में लगाई गई LED, अब HD स्क्रीन पर परिजन रख रहे अपने मरीज पर नजर


जिले के हालातों पर जिम्मेदारों से की चर्चा

सर्किट हाउस पहुंचे कमल नाथ और नकुल नाथ ने सबसे पहले सभी विधायकों और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना संक्रमण की जमीनी हकीकत के बारे में जाना। ऑक्सीजन और कोरोना में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के की भी बैठक ली, जिसमें सामने आया कि, अभी जिले में पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं है। पर्याप्त वैक्सीन नहीं आ रही। ऑक्सीजन है, लेकिन वैंटीलेटर नहीं है। वैक्सीन के लिए उन्होंने तत्काल भोपाल स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को फोन कर छिंदवाड़ा में जरुरत के हिसाब से वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही।


अपने साथ रेमडेसिविर का स्टॉक लाए कमलनाथ और नकुल नाथ, प्रशासन को सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ अपने साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक भी लेकर आए थे। उन्होंने इंजेक्शन अधिकारियों को सौंपा। साथ ही, उन्हें आश्वस्त किया कि, उन्होंने जो समस्याएं बताई है उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पूर्वमंत्री दीपक सक्सेना, परासिया विधायक सोहन बाल्मिक, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, सौंसर विधायक विजय चौरे मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं एसपी विवेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


राजनीति से कोरोना नहीं भागेगा

इसके बाद एक बार फिर कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, आज जनता का भरोसा सरकार पर नहीं ईश्वर में है। प्रदेश में छिंदवाड़ा एक मात्र ऐसा जिला है, जहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। भगवान से मैंने प्रार्थना की है कि, प्रदेश और छिंदवाड़ा को जल्द इस महामारी से मुक्त करें। उन्होंने इस बात का आश्वासन भी दिया कि, छिंदवाड़ा में अधिक से अधिक टेस्टिंग बढ़ाने को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा भी करेंगे।

पढ़ें ये खास खबर- पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, किरायेदार और पत्नी काे चाकू से गोद डाला


राजनीति से कोरोना नहीं जाने वाला-कमल नाथ

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, राजनीति से कोरोना नहीं जाने वाला है। वैक्सीन को भी राजनीति का केंद्र बना लिया है। चुनाव के पहले 18 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाने की बात कही थी, लेकिन आज क्या स्थिति है ये सभी को मालूम है। अमरवाड़ा के लिए जल्द ही अलग से ऑक्सीजन पहुंचने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा प्रदेश और छिंदवाड़ा के लिए वो लगातार व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे हैं और आगे भी जुटे रहेंगे।