23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल में लगाई गई LED, अब HD स्क्रीन पर परिजन रख रहे अपने मरीज पर नजर

कोविड वार्ड में उपचाररत मरीजों को अब उनके परिजन आसानी से चिकित्सालय परिसर में रहकर देख सकेंगे। कलेक्टर वेद प्रकाश के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में गई खास व्यवस्था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2021, 11:59 AM IST

News

जिला अस्पताल में लगाई गई LED, अब HD स्क्रीन पर परिजन रख रहे अपने मरीज पर नजर

नरसिंहपुर/ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय के कोविड वॉर्ड में जिला प्रशासन की ओर से एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। प्रशासन की ओर से की गई इस व्यवस्था के बाद से अब कोविड वार्ड में उपचार कराने वाले मरीजों के हालचाल और मिलने वाले उपचार को उनके परिजन आसानी से चिकित्सालय परिसर में रहकर देख सकते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- पूर्व मंत्री की पत्नी का कोरोना से निधन, दीपक जोशी और उनके बेटे भी हुए थे कोरोना पॉजिटव

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

अब संक्रमित मरीज के साथ वॉर्ड में रहकर जान जोखिम में डालने की जरूरत नहीं

कोविड वार्ड में कैमरे के माध्यम से मरीजों की दिनचर्या एवं गतिविधियों को परिजन अब आसानी से देख पा रहे हैं। परिसर में टेंट में रहकर परिजन उक्त कार्य कर रहे हैं। उक्त व्यवस्था के कारण अब परिजन को कोविड वार्ड में रहकर अपनी जान को जोखिम में डालते हुए अपने मरीज के समक्ष रहने की जरूरत नहीं पड़ रही। इस व्यवस्था से संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो गया है। परिजन भी इस व्यवस्था से खुश हैं।

पढ़ें ये खास खबर- पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, किरायेदार और पत्नी काे चाकू से गोद डाला


LED स्क्रीन व्यवस्था का उद्देश्य

विदित है कि, कलेक्टर वेद प्रकाश के मार्ग दर्शन में उक्त व्यवस्था को मूर्त रूप प्रदान‍ किया गया है। इसका उद्देश्य कोरोना वार्ड में रह रहे परिजन को संक्रमण से बचाने के साथ साथ उन्हें मरीजों के इलाज की चिंता से मुक्त भी कराना है। साथ ही साथ इसका एक उद्देश्य ये भी है कि, जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा में पारदर्शिता भी बन सके।