भोपाल

बंगाल की खाड़ी में बना ‘डिप्रेशन’, अगले 48 घंटे बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट

IMD Rain: मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण पूर्वी हिस्सों में आने वाले दो तीन दिनों तक बारिश के आसार बन सकते हैं।
2 min read
Oct 26, 2025
mp weather
फोटो सोर्स: पत्रिका

IMD Rain: एमपी के भोपाल शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर बने डिप्रेशन के कारण बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसके कारण बादल, कुहासा, हल्की बौंछारे और बूंदाबांदी की स्थिति बन गई है। बादलों के चलते रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में रात में सर्दी पर फिलहाल विराम लगा हुआ है। शाम के समय शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी को दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले दो तीन दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट का दौर नवंबर में दिखाई दे सकता है। राजधानी में बीते दो दिन में बादल छाए रहे, साथ ही बूंदाबांदी, हल्की बौछारों की स्थिति भी कुछ हिस्सों में बनी।

बादलों के कारण दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई और तीखी धूप से राहत मिली, वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। इसके चलते रात में ठंडक का अहसास कम हो गया है। शहर का अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा।

बन रहे बारिश के आसार

मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण पूर्वी हिस्सों में आने वाले दो तीन दिनों तक बारिश के आसार बन सकते हैं। भोपाल में भी बादल, बूंदाबांदी, बौछारों की स्थिति अगले दो दिनों तक रह सकती है।

इसी प्रकार 27 अक्टूबर से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय रीजन में आने के आसार है। इसके चलते फिलहाल न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है, बादलों के कारण दिन के तापमान थोड़े गिर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद नवंबर की शुरुआत में तापमान में गिरावट आ सकती है।

ऐसा रहा मौसम का मिजाज

  • सुबह 9 बजे तक 2000 मीटर विजिबिलिटी
  • 600 मीटर की ऊंचाई पर बादल
  • अधिकतम 30.7- सामान्य से 1.7 डिग्री कम
  • न्यूनतम 21.4-सामान्य से 4 डिग्री अधिक
Updated on:
26 Oct 2025 10:23 am
Published on:
26 Oct 2025 10:23 am