भोपाल

देर रात तक जागते हैं तो हो जाएं सतर्क, आदत पड़ सकती है जान पर भारी

हर इंसान चाहता है कि, कोई बीमारी उसके करीब भी ना भटके और मानसिक तनाव से उसका दूर दूर तक कोई नाता ना रहे तो आपको सही समय पर सोने और उठने की आदत डालनी होगी।

3 min read
देर रात तक जागते हैं तो हो जाएं सतर्क, आदत पड़ सकती है जान पर भारी

भोपालः आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में इंसान के पास अपनी जरूरतों को पूरा करने का समय ही नहीं बच पाता है। इस भागदौड़ के बीच व्यक्ति का खानपान का समय तो बिगड़ा ही, साथ ही उसके सोने उठने की आदत भी बिगड़ती जा रही है। शहरों में लोग अपने कामों में इतना व्यस्त हो गए है कि वो लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते। हालांकि, राजधानी भोपाल का तो कलचर ही देर रात तक जागने का है, यहां पुराने शहर में आपको आधी रात को भी बाजार खुले मिलेंगे, यहां आमतौर पर लोग सड़कों पर चहलकदमी करते, एक दूसरे से बातें करते नजर आ जाएंगे। हालांकि, हमारी ये आदत सेहत से खिलवाड़ है।


इसके अलावा, आजकल की नई पीड़ी में देर रात तक जागना मानो जैसे एक ट्रेंड बना हुआ है। ये भोपाल ही नहीं बल्कि पूरे देश के हालात है और इन हालातों को बनाने का बड़ा श्रय जाता है मोबाइल फोन को। बच्चे हों या युवा एक बड़ी आबादी रात के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती है। यही कारण है कि, आज की पीड़ी के कई लोग समय पर नहीं सो पाते और रात को देर रात सोना या नींद पूरी ना लेना सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है।

अब रात में ज्यादा देर तक जागने का कोई भी कारण हो। भले ही उनकी वजह व्यस्तता हो, शहर का कल्चर हो या फिर रात में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की लत। ये सभी कारण आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, हर इंसान चाहता है कि, कोई बीमारी उसके करीब भी ना भटके और मानसिक तनाव से उसका दूर दूर तक कोई नाता ना रहे तो आपको सही समय पर सोने और उठने की आदत डालनी होगी।

राजधानी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डॉक्टर आरोक वर्मा के मुताबिक, जो लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते है। उन लोगों के पास बीमरियों की कमी नहीं होती है और उन लोगों के मरने की संभावना पर्याप्त नींद लेने वालों के नुकाबले 10 फीसदी तक बढ़ जाती है। हालही में हुई एक रिसर्च का हवाला देते हुए डॉक्टर वर्मा ने कहा कि, देर रात तक जागना सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। कई गंभीर रोग व्यक्ति को घेर सकते हैं। आइये जानते हैं उन गंभीर बीमारियों के बारे में...।

देर रात तक जागने से हो सकती है ये बीमारियां

-डायबिटीज

अगर आप रात को देर से सोते हैं, तो आपकी नींद पूरी नहीं होती जिसके बाद लोग चाय का सहारा लेते हैं। कुछ लोग चाय के साथ जंक फूड भी खाते हैं, जिसके कारण आपको डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

-कैंसर

कई लोगों की आदत होती हैं कि वो रात में देर तक फिल्म देखते हैं। लेकिन वो लोग ये नहीं जानते कि कम सोने की वजह से ब्रेस्‍ट कैंसर और अन्‍य तरह के कैंसर भी हो सकती हैं। कैंसर पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्‍स शरीर से बाहर निकलने में असमर्थ हो जाते हैं, जिससे अन्‍य बीमारियां होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

-भूलने की बीमारी

सोने के बाद आपके साथ-साथ आपका दिमाग को भी थोड़ा सा आराम मिल जाता है। हालांकि, अगर आप रात में देर से सोएंगे तो आपके साथ आपका दिमाग भी डिसटर्ब रहेगा और आपको भूलने की बीमारी हो जाएगी।

-मोटापा

कम सोने से आपका मोटापा बढ़ने लगता है। स्‍ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल हार्मोन बढ़ने के साथ साथ डिप्रेशन भी बढ़ने लगता है। जो लोग पांच या उससे कम घंटो की नींद लेते हैं उन्‍हें सावधान हो जाना चाहिये।

Published on:
16 Jun 2019 04:45 pm
Also Read
View All