MP News: पुलिस के नॉरकोटिक्स विंग के इस साले के शुरूआती दो महीनों जनवरी और फरवरी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिकॉर्ड कार्रवाई की गई है।
रूपेश मिश्रा की रिपोर्ट…
MP News: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में नक्सल की तर्ज पर नशा मुक्ति के खिलाफ व्यापक अभियान 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने जा रहा है। लेकिन उससे पहले ही पुलिस महकमें ने नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। पुलिस के नॉरकोटिक्स विंग के इस साले के शुरूआती दो महीनों जनवरी और फरवरी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिकॉर्ड कार्रवाई की गई है।
दो महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 518 मुकदमें दर्ज किए गए जिनमें 701 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जनवरी माह में 259 प्रकरण में 359 और फरवरी में 259 प्रकरणों में 342 को आरोपी बनाया गया है।
नशामुक्ति अभियान को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना पीएचक्यू के अधिकारी और फील्ड के अफसरों के साथ कई मर्तबा बैठक कर चुके है। हालही में उन्होंने सभी जोनल आईजी, भोपाल- इंदौर के पुलिस कमिश्नर, डीआईजी और एसपी से एक सप्ताह यानी 6 अप्रेल तक नारकोटिक्स नियंत्रण का रोडमैप मांगा है। इस रोडमैप में पिछले 10 सालों के आपराधिकयों का डाटाबेस, हॉट- स्पॉट की पहचान, वित्तिय जांच एवं अभियोजन की रणनीति को शामिल किया जाएगा।
प्रदेश में एमडी ड्रग से लेकर गांजा, स्मैक और अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी सबसे ज्यादा की जा रही है। नारकोटिक्स के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ जनवरी माह में 2644 किलो से ज्यादा गांजा और 15 किलो एमडी ड्रग जब्त की गई। जिनमें 260 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं फरवरी माह में 10 किलो एमडी ड्रग और 6393 किलो गांजा जब्त कर 250 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस का फोकस भी सबसे ज्यादा एमडी ड्रग जैसे खतरनाक नशों की सप्लाई रोकना है।
नारकोटिक्स नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई और उसके क्रियान्यन को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा एक नई व्यवस्था तैयार की गई है। जिसके तहत डीआईजी रेंज और एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ताकि जिला एवं रेंज स्तर पर समन्वय बैठाकर कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही इस पूरे ऑपरेशन की समीक्षा भी नक्सल की तर्ज पर नियमित की जाएगी।
महीना- जनवरी
स्मैक- 2.51- 26- 38
अफीम- 4.038- 02-03
गांजा- 2644- 171-201
चरस- 00-00-00
एमडी- 15.513- 19- 26
महीना- फरवरी
नशा- मात्रा- प्रकरण- आरोपी
स्मैक-0.557448- 23- 39
अफीम- 4.668- 03- 03
गांजा-625- 176-213
चरस- 0.709- 02-03
एमडी- 9.4894- 28-46