भोपाल

बढ़ते संक्रमण के बीच उपचुनाव टला, बीजेपी सांसद के निधन से खाली हुई थी यह सीट

Chief Election Commissioner : खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद से खाली है यह सीट...।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2021, 11:08 AM IST
mp-by-election.png

भोपाल। खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देख यह फैसला लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश की खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट के अलावा देश के कई उपचुनाव को भी टाल दिया है।

खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसे देख उपचुनावों को टालने का फैसला किया गया है, क्योंकि ऐसे हालात में चुनाव कराना उचित नहीं है। देश में फिलहाल तीन लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को टालने का फैसला किया गया है।

6 बार सांसद रहे चौहान

भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान का जब निधन हुआ वे 16वीं लोकसभा के सांसद थे। वे 1996, 1998, 1999, 2004, 2014 व 2019 में खंडवा-बुरहानपुर के सांसद रह चुके हैं। चौहान का राजनीतिक सफर 1978 में शाहपुर नगर परिषद से शुरू हुआ था। इसके बाद वे 1985 से 2996 तक विधायक रहे। पहली बार 1996 में लोकसभा चुनाव लड़क संसद पहुंचे थे।

मुख्य चुनाव आयोग सुशील चंद्र Chief Election Commissioner Sushil Chandra के मुताबिक यह उपचुनाव स्थगित किए गए हैं।

यहां होना है विधानसभा उपचुनाव












































राजस्थानवल्लभनगर
हरियाणाकाल्का और एलेनाबाद
कर्नाटकसिंडगी

आंध्र प्रदेश


बड़वेल

हिमाचल प्रदेश


फतेहपुर

मेघालय


राजाबाला और मॉरिंगखेंग

लोकसभा सीटों पर उपचुनाव


मध्य प्रदेशखंडवा
हिमाचल प्रदेशमंडी
दादरा नगर हवेलीदादरा नगर हवेली
Published on: