भोपाल

भोपाल में 5 साल की मासूम से 70 साल के वकील ने किया दुष्कर्म, मां ने शरीर पर देखें निशान

MP News: आरोपी वकील अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता था। आरोपी की नातिन के साथ पीड़िता अक्सर खेलने आया करती थी।

2 min read
May 06, 2026
elderly lawyer Harassed 5-year-old girl (फोटो-Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बच्ची और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हबीबगंज थाना क्षेत्र में हैवानियत की हदें पार कर देने और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। शहर में एक पांच साल की बच्ची के साथ बैड टच करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर रेप और पॉक्सो का केस दर्ज कर 75 वर्षीय वकील को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां मामले में अदालत ने सुनवाई करते जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला नया वीडियो, जिंदगी और मौत के बीच लड़ते दिखे यात्री

तीन दिन पुराना है मामला

पुलिस ने बताया कि घटना 3 मई की है और आरोपी एडवोकेट घर में बेटी और नातिन के साथ रहता है। दोनों परिवार के लोगों में पहचान है जिसकी वजह से पांच वर्षीय बच्ची अक्सर उसकी नातिन के साथ खेलने के लिए घर जाती थीं। इसी तरह रविवार को भी बच्ची खेलने के लिए वकील के घर गई थीं। तभी आरोपी ने उसे बहाने से एक कमरे में ले कर गया और गंदी हरकत की।

बच्ची ने मां को बताई आपबीती

पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची बुजुर्ग चंगुल से निकलते ही घर पहुंची। कुछ देर बाद जैसे ही रात हुई तो बच्ची ने मां को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने के बारे में बताया। जब मां ने गहराई से पूछा तो बच्ची ने घटना की सारी आपबीती बताई। मां तत्काल उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंची, जहां जांच के गलत काम और गंदी हरकत किए जाने की जानकारी हुई। पुलिस ने जब बच्ची से पूछताछ करने के बाद बयान दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की।

आरोपी करता रहा गुमराह

पुलिस ने बताया कि केस दर्ज होते ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी वकील ने गलत हरकत करने की बात कबूल की। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के बाद भोपाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश हैं।

पीड़ित की उम्र की है नातिन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी वकील अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता था। आरोपी की नातिन के साथ पीड़िता अक्सर खेलने आया करती थी। इसी दौरान 3 मई के दिन आरोपी वकील ने मासूम के दरिंदगी की। हबीबगंज क्षेत्र पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन भी बच्ची आरोपी के घर खेलने गई थी। उसने कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत किया है।

ये भी पढ़ें

MP में SDM ऑफिस का क्लर्क 15,000 रिश्वत लेते पकड़ाया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Published on:
06 May 2026 06:47 pm
Also Read
View All