भोपाल

देश के चार राज्यों में आचार संहिता लागू, चुनाव की तारीखें घोषित, देखें LIVE UPDATES

भोपाल। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव होगा, जबकि तेलंगाना के बारे में बाद में ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयुक्त ने चार राज्यों में आचार संहिता घोषित कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ठीक तीन बजे प्रेस कांफ्रेस में पहुंचे थे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीगढ़, मिजोरम और तेलंगाना राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। फिलहाल तेलंगाना को छोड़कर चार राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे। इस बार आधुनिक वीवीपैट और ईवीएम मशशीन से मतदान कराए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। तेलंगाना का ऐलान 12 अक्टूबर के बाद होगा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दीपावली 7 नवंबर, देवउठनी एकादशी 19 नवंबर और ईद का त्योहार 21 नवंबर को है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के बाद ईवीएम और वीपीपैट को जांचने का काम भी पूरा कर लिया गया था। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों का डेटाबेस भी तैयार कर लिया गया है।

2 min read
Oct 06, 2018

LIVE UPDATES

ये भी पढ़ें

शिवराज सिंह को बनाया बाहुबली, सिंधिया बने भल्लालदेव, देखें VIDEO

छत्तीसगढ़
प्रथम चरण
नोटिफिकेशन 16 अक्टूबर को
नामिनेशन 23 अक्टूबर
स्क्रूटनी 24 अक्टूबर
मतदान 12 नवंबर सोमवार

छत्तीसगढ़
दूसरे चरण में
नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर शुक्रवार
नामिनेशन 2 नवंबर शुक्रवार
स्क्रूटनी 3 नवंबर
नामवापसी 5 नवंबर
मतदान 20 नवंबर

मध्यप्रदेश
नोटिफिकेशन 2 नवंबर
नामिनेशन 9 नवंबर
स्क्रूटनी 12 नवंबर सोमवार
नामवापसी 14 नवंबर
मतदान 28 नवंबर बुधवार

मिजोरम में भी मध्यप्रदेश के साथ ही चुनाव होंगे। यहां भी 28 नवंबर को मत डाले जाएंगे।


कार्यकाल समाप्त होगा
छत्तीसगढ़ 5 जनवरी 2019 90 सीट
मध्यप्रदेश 7 जनवरी 2019 230 सीट
राजस्थान 20 जनवरी 2019 260 सीट
मिजोरम 15 दिसंबर 2019 40 सीट

राजस्थान-तेलंगाना
07 दिसंबर को मतदान

सभी राज्यों के परिणाम
मतगणना 11 दिसंबर 2018

3.15 PM

-इस बार आधुनिक वीवीपैट और ईवीएम मशशीन से मतदान कराए जाएंगे।

-सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। तेलंगाना का ऐलान 12 अक्टूबर के बाद होगा।

3.10 PM

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीगढ़ और मिजोरम में होंगे चुनाव।

3.05 PM

-चार राज्यों में ही होगा चुनाव। तेलंगाना के बारे में बाद में ऐलान होगा।

-ओपी रावत कर रहे हैं चुनाव की तारीखों का ऐलान।

3.00 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एक राज्य की वजह प्रेस कांफ्रेस का समय बदलना पड़ा।

3.59 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेस में पहुंचे।

थोड़ी देर में लगेगी आचार संहिता
पिछले चुनाव और अनुभवों के अनुसार चुनाव आयोग पांच अक्टूबर के बाद कभी भी लग सकती है। चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही पांच राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

भोपाल में पार्टियों से की थी चर्चा
-कुछ दिनों पहले भोपाल आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी दलों से बातचीत करके चुनाव की तारीखों पर चर्चा की थी। पार्टियां भी चाहती हैं कि 7 नवंबर को दीपावली और 21 नवंबर को ईद के त्योहार संपन्न हो जाएं, उसके बाद ही मतदान और रिजल्ट की तारीख रखी जाए। इस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा ले सके।

पहले से सक्रिय हैं राजनीति दल
आचार संहिता लगने से पहले ही बड़े राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनाव का शंखनाद कर चुके हैं। भोपाल में 17 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो था, वहीं 25 सितंबर को भाजपा ने कार्यकर्ता महाकुंभ करके अपनी ताकत दिखाई है। इसके बाद दोनों ही दल प्रचार की रणनीति में जुट गए हैं। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भी आचार संहिता लगने से पहले कई फैसले ले रही है।


पत्रिका ने पहले ही बता दिया था 4 अक्टूबर के बाद होगी घोषणा
2013 में हुए चुनाव से पहले 4 अक्टूबर 2013 को चुनाव की घोषणा हुई थी। इसके बाद 25 नवंबर को 2013 को वोटिंग कराई गई थी। पत्रिका ने पहले ही बता दिया था कि विधानसभा चुनाव 2018 में ही अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। पिछली बार की ही तरह नवंबर का अंतिम सप्ताह चुनाव की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। क्योंकि इस दौरान कोई त्योहार भी नहीं होंगे।

कहां कितनी सीटों पर होंगे चुनाव
-इस साल के अंत में मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव होने हैं।
-40 सीटों वाली मिजोरम में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होंगे।
-इसके बाद राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव होंगे। यहां बीजेपी की सरकार है।
-इसके बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव होंगे। इन दोनों ही राज्यों में भी बीजेपी की सरकार है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का कार्यकाल जनवरी 2019 में खत्म हो रहा है। जबकि 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ की रमन सरकार का भी कार्यकाल साथ-साथ खत्म होगा।-मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरेंगे। यहां 230 सीटें हैं।

MUST READ

ये भी पढ़ें

अब साउथ की फिल्म में हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन
Updated on:
06 Oct 2018 03:26 pm
Published on:
06 Oct 2018 11:08 am
Also Read
View All