भोपाल

महंगी हुई बिजली, अब देने होंगे ज्यादा पैसे, समझे बिल का हिसाब-किताब

Electricity Bill : मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी ने 50 से लेकर 300 यूनिट तक के टैरिफ में बढ़ोतरी की है। प्रति यूनिट 18 पैसे और प्रति कनेक्शन 5 रुपए तक अतिरिक्त दर बढ़ी है। ऐसे समझे बिल का हिसाब-किताब...।
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2025, 12:54 PM IST
Electricity Bill hike
Electricity Bill hike

Electricity Bill : मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी ने 50 से लेकर 300 यूनिट तक के टैरिफ में बढ़ोतरी (Electricity Bill) की है। प्रति यूनिट 18 पैसे और प्रति कनेक्शन 5 रुपए तक अतिरिक्त दर बढ़ी है। प्रति 100 यूनिट बिजली खपत पर अब 23 रु ज्यादा देने होंगे। बढ़ी दरें 6 अप्रैल से प्रभावी होंगी।

बिजली की दरों में प्रतियूनिट 18 पैसे की वृद्धि तय हो गई है, लेकिन आपके बिजली बिल पर इसका असर छह अप्रैल से लागू होगा। नियामक आयोग के टैरिफ तय करने के सात दिन में दर लागू होती है। इससे बिल का भार अप्रैल में बढ़ेगा, लेकिन सप्ताह के आखिर में। बिजली की दरों में 3.46 फीसदी की औसत बढ़ोतरी की है। उपभोक्ताओं को न्यूनतम भार से मुक्त किया है।

100 यूनिट तक जारी रहेगी छूट

  1. यदि आपकी बिजली(Electricity Bill) खपत 100 यूनिट है तो सरकारी छूट से प्रति यूनिट एक रुपए के अनुसार बिल बनेगा, जो 100 रुपए ही रहेगा।

2. यदि बिजली खपत 150 यूनिट है तो शुरुआती 100 यूनिट पर 100 रुपए बिल बनेगा। बाकी 50 यूनिट पर बढ़े हुए टैरिफ के अनुसार बिल बनेगा। कुल बिल 500 रुपए के करीब रहेगा।

18 फीसदी प्रति यूनिट बढ़ोतरी

  1. अभी 50 यूनिट तक प्रति यूनिट 4.27 रुपए है, ये 4.45 रुपए प्रति यूनिट कर दी है। प्रति कनेक्शन फिक्स चार्ज को 71 रुपए प्रति कनेक्शन से बढ़ाकर 76 रुपए किए। प्रति यूनिट में 18 पैसे व पांच रुपए प्रति कनेक्शन दर बढ़ी।
  2. 51 से 150 यूनिट तक अब 5.41 रुपए हो गए, जो पिछले साल 5.23 रुपए प्रति यूनिट थे। इसमें भी 18 पैसे प्रति यूनिट दर बढ़ी। 124 रुपए प्रति कनेक्शन चार्ज पांच रुपए बढक़र 129 रुपए किए है।
  3. 151 से 300 यूनिट तक 6.79 रुपए प्रतियूनिट हो गए जो पिछले साल 6.61 रुपए प्रति यूनिट थी। इसमें 27 रुपए प्रति किलोवॉट फिक्स चार्ज को 28 रुपए प्रति किलोवॉट कर दी। एक किलोवॉट को 75 यूनिट मानते हैं। यानि प्रति 75 यूनिट पर 28 रुपए बिल में बढ़ जाएंगे।
  4. 300 यूनिट से ज्यादा खपत पर 6.98 रुपए प्रति यूनिट दर की। ये पिछले साल 6.80 रुपए थी। इसमें भी फिक्स चार्ज 26 रुपए प्रति किलोवॉट से बढ़ाकर 28 रुपए कर दिया है।

टीओडी टैरिफ में शामिल हुए 10 किलोवॉट भार वाले घरेलू उपभोक्ता

टैरिफ में 10 किलोवॉट भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी टीओडी टैरिफ में शामिल किया है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली 20 फीसदी सस्ती दर से मिलेगी, जबकि सुबह छह से नौ बजे तक व शाम छह से रात दस बजे तक नॉन सोलर डे में 20 फीसदी ज्यादा दर लगेगी। ये स्मार्टमीटर वाले उपभोक्ताओं पर भी लागू होगी।

Updated on:
1 Apr 2025, 12:54 PM IST
Published on: