भोपाल

एमपी में 01 अप्रैल से महंगी होगी बिजली! हर महीने इतना बढ़ सकता है आपका बिल

Electricity Bill : प्रदेश में 01 अप्रैल 2026 से बिजली महंगी हो सकती है। दरअसल, बिजली कंपनियों ने 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में महीने में औसत 300 रुपए तक बिजली बिल बढ़ सकता है।

less than 1 minute read
एमपी में बिजली का झटका देने की तैयारी (Photo Source- Patrika)

MP Electricity Bill Hike 2026 : मध्य प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष में बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। प्रदेश में 01 अप्रैल 2026 से बिजली महंगी हो सकती है। दरअसल, बिजली कंपनियों ने 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक, महीने में औसत 300 रुपए तक बिजली बिल में बढ़ोतरी हो सकती है।

एमपी में बिजली महंगी हो सकती है। बिजली वितरण कंपनियों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसमें बिजली की दरों में 10.19 फीसद बढ़ोतरी की बात कही गई है। ये प्रस्ताव अगर मंजूर हुआ तो औसत महीने में 300 रुपए तक बिजली बिल में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रपोजल के मंजूर होने पर नई दरें 01 अप्रैल 2026 से लागू की जाएंगी। बिजली की दरें बढ़ने से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगेगा।

ये भी पढ़ें

एमपी पुलिस भर्ती पर बड़ी खबर, 7 हजार 500 पदों के लिए 14 मार्च तक चलेंगे फिजिकल टेस्ट

50 यूनिट तक

मौजूदा दर - 4.45 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 4.78 रुपए प्रति यूनिट

51 से 150 यूनिट तक

मौजूदा दर - 5.41 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 5.82 रुपए प्रति यूनिट

151 से 300 यूनिट

मौजूदा दर - 6.79 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 7.3 रुपए प्रति यूनिट

300 यूनिट से ऊपर

मौजूदा दर - 8.98 रुपए प्रति यूनिट
प्रस्तावित दर - 7.3 रुपए प्रति यूनिट

प्रस्ताव में 151 से 300 यूनिट वाले स्लैब को समाप्त कर उसे 300 यूनिट से ऊपर वाले स्लैब में विलय करने की भी बात कही गई है। इससे 151-300 यूनिट वाले उपभोक्ताओं के लिए दरें बढ़ जाएंगी। बिजली कंपनियों ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि उन्हें लगातार बड़ा घाटा हो रहा है। परिचालन खर्च बढ़ गए हैं और अन्य वित्तीय चुनौतियां भी हैं। इस बार पावर मैनेजमेंट कंपनी ने कुल 6,044 करोड़ रुपए के घाटे को भरने के लिए ये मांग की है।

ये भी पढ़ें

एमपी में फिर बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर एरिया और टर्फ बिगाड़ेगा मौसम
Updated on:
23 Feb 2026 05:42 pm
Published on:
23 Feb 2026 11:59 am
Also Read
View All