भोपाल

इन किसानों को होगी बड़ी परेशानी, सीएम मोहन यादव ने लिया सख्त फैसला

MP News: नरवाई जलाने वाले किसानों को सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं देगी। ऐसे किसानों से गेहूं, सोयाबीन और धान समेत किसी भी अनाज की खरीदी भी समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2025, 7:22 AM IST
CM Mohan Yadav news

MP News: नरवाई जलाने वाले किसानों को सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं देगी। ऐसे किसानों से गेहूं, सोयाबीन और धान समेत किसी भी अनाज की खरीदी भी समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। दरअसल, नरवाई जलाने(Narwai lit) से प्रदेश का प्राकृतिक तंत्र कमजोर हो रहा है। जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। सीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे किसानों का सीएम सम्मान निधि का लाभ तत्काल प्रभाव से रोका जाए। ऐसे किसानों से अगले साल से एमएसपी पर खरीदी भी नहीं करें।

इसलिए सख्त फैसला

सीएम ने कहा कि फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने के मामलों में वृद्धि दिखी है। इससे वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। खेत में आग लगाने से जमीन के पोषक तत्व नष्ट हो रहे हैं, भूमि की उर्वरक क्षमता कम होती है। इसे देखते हुए नरवाई जलाने को प्रतिबंधित किया। फिर भी कोई जलाता है तो उसे सीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।

Updated on:
25 Apr 2025, 7:22 AM IST
Published on: