
MP News: लोक निर्माण विभाग में मंत्री राकेश सिंह के निर्देश के बाद निर्माण कार्यों के एक माह में दो बार औचक निरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत इस बार मध्यप्रदेश के 7 मुख्य अभियंताओं की टीम ने 35 निरीक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया है। जिसमें विदिशा, छिंदवाड़ा, दतिया, इंदौर, मंदसौर, सागर एवं अनूपपुर सहित अन्य जिले शामिल है। निरीक्षण के बाद दी गई रिपोर्ट पर बुधवार को समीक्षा की गई। दतिया में उपयंत्री को निलंबित कर नोटिस दिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस एवं फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए गए है।
दतिया(MP News के अंतर्गत इंदरगढ़-पढोकर-समथर मार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही पर एसडीओ आरके मिश्रा की वेतन वृद्धि रोकी एवं उपयंत्री संतोष शर्मा को निलंबित किया गया। साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया गया। सागर में भी निर्माण कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाही की गई है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी नरहरि ने बुधवार को जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सिंगरौली ईई त्रिलोक सिंह बरकड़े को निलंबित किया है। साथ ही सागर, जबलपुर, उमरिया, दतिया, सतना, विदिशा, गुना, अलीराजपुर, रतलाम, दमोह एवं मंदसौर के ईई को नोटिस देकर जवाब मांगा।
Updated on:
24 Apr 2025, 10:26 AM IST
Published on:
24 Apr 2025, 10:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.