BJP leader Ravindra Singh Tomar- जमीन संबंधी एक विवाद में अफसरों को धौंस दी, बोले कि मैं बहुत बड़ी पोस्ट पर बैठा हूं
BJP leader Ravindra Singh Tomar- एमपी के एक बड़े बीजेपी नेता पर FIR दर्ज की गई है। उनपर ग्वालियर में केस दर्ज किया गया है। मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह तोमर पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। जमीन संबंधी एक विवाद में उन्होंने अफसरों को धौंस दी। रविंद्र सिंह तोमर अफसरों से बोले कि तुम गलती कर रहे हो, बहुत पछताओगे। मैं बहुत बड़ी पोस्ट पर बैठा हूं। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी बताने की भी कोशिश की। BJP नेता रविंद्र सिंह तोमर ने पुलिस कार्रवाई और मन्दिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक करने की बात कही है। इधर पुलिस मामले में जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह तोमर का ग्वालियर के सागरताल इलाके में जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। यहां के प्राचीन मन्दिर के आसपास निजी जमीन पर दावे-कब्जे से जुड़े विवाद में उनकी अधिकारियों से जमकर बहस हुई।
बहोड़ापुर थाना पुलिस ने बीजेपी नेता रविंद्र सिंह तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि उन्होंने पुलिस कार्रवाई और मंदिर की जमीन पर निगम अधिकारियों की मदद से कब्जे का विरोध किया। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मामले की शिकायत करने की बात कही। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी मामले की शिकायत करने की बात कही है।
बीजेपी नेता रविंद्र सिंह तोमर ने अधिकारियों को अपने पद का हवाला देते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा- बहुत बड़ी पोस्ट पर बैठा हूं…। रविंद्र सिंह तोमर अफसरों से यह भी बोले कि गलती कर रहे हो, बहुत पछताओगे…।