भोपाल

एमपी में दुष्कर्म का आरोप लगाने पर दिल्ली के बड़े नेता पर एफआईआर, विधायक ने दर्ज कराया केस

Somnath Bharti -

2 min read
Jan 04, 2026
FIR against former Delhi MLA Somnath Bharti in Bhopal

Somnath Bharti- दिल्ली के एक वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक फर्जी दस्तावेज के फेर में फंस गए लगते हैं। उनपर भोपाल में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली के आम आदमी पार्टी आप के बड़े नेता पूर्व विधायक सोमनाथ भारती पर यह केस दर्ज किया गया है। उन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली के बीजेपी नेता, विधायक व मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय की शिकायत पर सोमनाथ भारती पर ये कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। मामला दुष्कर्म के आरोप का है जिसे सोमनाथ भारती ने उठाया। पुलिस का कहना है कि आरोपों के समर्थन में जाली दस्तावेजों का उपयोग किया गया है।

पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने अपने एक्स हेंडल से बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय से संबंधित एक पोस्ट की थी। इसमें उपाध्याय के खिलाफ भोपाल की एक कोर्ट में परिवाद चलने की बात कही गई थी। बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने इसपर सोमनाथ भारती की पुलिस को शिकायत की। उन्होंने इसे भ्रामक बताया।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस जिले में 5 और 6 जनवरी का अवकाश, प्रशासन ने जारी किया आदेश

पूर्व विधायक सोमनाथ भारती पर जालसाजी और मानहानि का केस

अप्रैल 2025 में धार की एक महिला ने बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सोमनाथ भारती ने इस मामले को उठाया। विधायक सतीश उपाध्याय ने भोपाल पुलिस आयुक्त से शिकायत की जिसकी क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई। जांच के बाद आप के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती पर जालसाजी और मानहानि का केस दर्ज किया गया है।

सतीश उपाध्याय ने 19 नवंबर 2025 को शिकायत की थी

मध्यप्रदेश बीजेपी के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस को दी गई इस शिकायत में उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारती ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह भ्रामक पोस्ट की। सतीश उपाध्याय ने 19 नवंबर 2025 को शिकायत की थी जिसकी गहराई से जांच के बाद सोमनाथ भारती पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विधायक सतीश उपाध्याय ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमनाथ भारती ने अपने एक्स अकाउंट में एक पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश उपाध्याय के खिलाफ भोपाल कोर्ट में परिवाद लंबित है। शिकायतकर्ता उपाध्याय के मुताबिक भारती द्वारा सोशल मीडिया दर्शाए दस्तावेज असली नहीं हैं बल्कि कूट रचित हैं। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को भ्रमित किया गया।

ये भी पढ़ें

बीजेपी ने इंदौर मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कसा शिकंजा, दिल्ली तलब

Updated on:
04 Jan 2026 08:04 pm
Published on:
04 Jan 2026 07:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर