भोपाल

ध्यान दें! इन रास्तों पर आज शाम लगेगा जाम, गणेश विसर्जन के कारण ट्रैफिक डायवर्जन

mp news: भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस के चलते आज शाम से रात तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। कई प्रमुख रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित होगा। निकलने से पहले रूट जरूर चेक कर लें।
less than 1 minute read
Sep 06, 2025
ganesh visarjan traffic diversion roads closed today bhopal mp news
ganesh visarjan traffic diversion roads closed today bhopal (फोटो- सोशल मीडिया)

Ganesh Visarjan Traffic Diversion:भोपाल (Bhopal) में गणेश विसर्जन को लेकर शनिवार को मुख्य जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार सुबह 9 बजे से छोटे-छोटे जुलूस के रूप में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, संतनगर और हताईखेड़ा डैम पर किया जाएगा। भारत टॉकीज से रात 7 बजे गणेश प्रतिमाओं और झांकियों के साथ मुख्य चल समारोह शुरू होगा।

यह इतवारा, गणेश चौक मंगलवारा, गल्ला मंडी हनुमानगंज, छोटे भैया, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट ऑफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क से होकर कमलापति घाट पर समाप्त होगा। कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक से डिपो चौराहा, 25वीं वाहिनी के सामने भदभदा तिराहा होकर प्रेमपुरा घाट विसर्जन के लिए जाएंगी। चल समारोह के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शनिवार मध्य रात्रि 2 बजे के बाद चल समारोह रेतघाट की ओर आने पर पॉलिटेक्निक से रेतघाट, वीआइपी रोड आने-जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। (mp news)

ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

शाम 6 बजे से मंगलवारा थाना दयानंद चौक, जुमेराती पानी की टंकी, पुरानी सब्जी मंडी से वाहन घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड की ओर नहीं जाएंगे। रात 8 बजे तीन मोहरा से भौपाल टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन इस्लामी गेट से सिंधी कालोनी अग्रवाल धर्मशाला, समानांतर मार्ग से आ-जा सकेंगे। रात में अल्पना टॉकीज से नादरा बस स्टैंड जाने वाले वाहन संगम टॉकीज व समानांतर मार्ग से अग्रवाल धर्मशाला की ओर जा सकेंगे। भारत टॉकीज से सुल्तानिया जनाना अस्पताल, काली मंदिर तलैया, पुल पुखता, लिली टॉकीज, पुलिस कंट्रोल रूम से रोशनपुरा से जवाहर चौक होते हुए डिपो चौराहा से प्रेमपुरा विसर्जन घाट पहुंचेंगी। चल समारोह के दौरान भारत टॉकीज की ओर आवागमन बंद रहेगा। (mp news)

Updated on:
06 Sept 2025 09:41 am
Published on:
06 Sept 2025 09:41 am