Gold Price Today बजट के बाद बाजार में सोने के भाव में बदलाव की सभी को उम्मीद थी हालांकि सोना इतना सस्ता हो जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।
Gold Price Today Bhopal Gold Price Today Indore Gold Price Today : एमपी में सोना सस्ता हो गया है। मंगलवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के कुछ घंटो बाद ही सोने की कीमतों Gold Price Today में भारी गिरावट हो गई थी। सोने के भाव में बुधवार को भी गिरावट जारी रही। बजट के बाद बाजार में सोने के भाव में बदलाव की सभी को उम्मीद थी हालांकि सोना इतना सस्ता हो जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। सोने के रेट कम होने के बाद बाजार में ग्राहकी की उम्मीद भी बढ़ गई है।
केंद्रीय बजट आने के बाद देशभर में सोने के दाम Gold Price Today गिरे हैं। मध्यप्रदेश के सराफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में जबर्दस्त गिरावट हुई। राजधानी भोपाल में तो मंगलवार दोपहर बाद ही सोने के भाव में रिकार्ड गिरावट दर्ज हुई।
सराफा कारोबारियों के अनुसार सोमवार रात को 24 कैरेट सोने की कीमत 73500 थी जोकि मंगलवार रात को 69000 प्रति दस ग्राम हो चुकी थी। इस प्रकार 24 कैरेट सोने में 4500 रुपए प्रति तोले की गिरावट हुई। 22 कैरेट सोने की कीमत सोमवार के 67500 रुपए प्रति तोले की तुलना में मंगलवार रात को 63500 पर आ गई थी। एक दशक में सोने के भाव में यह सबसे बड़ी गिरावट थी।
आज यानि बुधवार को भी देश के अन्य शहरों की तुलना में भोपाल में सोना बेहद सस्ता है। दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 64,940 रुपए चल रहे हैं। मंगलवार को 22 कैरेट सोने के भाव 65,100 पर बंद हुए थे यानि बुधवार को भी कीमत में मामूली गिरावट हुई। 24 जुलाई को 24 कैरेट सोने के दाम 70,850 रुपए प्रति 10 ग्राम यानि प्रति तोला बने हुए हैं। आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने की कीमत 64,940 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, दिल्ली की तुलना में भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम बुधवार को 64000 रुपए प्रति तोला है। इधर 24 कैरेट सोने के भाव भोपाल में 70000 रुपए प्रति तोला चल रहे हैं।
कस्टम ड्यूटी घटाने से घटे सोने के दाम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है। पिछले कई सालों से निर्यातक यह मांग कर रहे थे। सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 प्रतिशत और प्लैटिनम पर 6.4 प्रतिशत की गई है। कस्टम ड्यूटी घटने से सोने के भाव गिर गए।
मिश्रण से बनते आभूषण
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट करीब 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने से ही आभूषण बनाए जाते हैं। 91 प्रतिशत सोने में तांबा, चांदी, जिंक जैसी 9% अन्य धातुएं मिलाकर आभूषण बनते हैं। 24 कैरेट सोने के जेवर नहीं बनाए जा सकते, अन्य धातुओं के मिश्रण से ही आभूषण बन सकते हैं।