भोपाल

Good News: 26 मई से हर दिन पटरी पर दौड़ेगी भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस

Bhopal Gwalior Express: अब तक सप्ताह में पांच दिन चलाई जा रही थी भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस, अब सातों दिन दौड़ेगी, रेलवे बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2025, 11:16 AM IST
indian railway

Bhopal Gwalior Express: भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस अब हर दिन चलेगी। शिवपुरी-ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब तक सप्ताह में केवल पांच दिन चलाई जा रही थी। इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नई व्यवस्था 26 मई 2025 से प्रभावी होगी।

गुना के रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनुराग शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र भेजा था। इसमें गुना क्षेत्र की रेल आवश्यकताओं का जिक्र किया था।

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी मिल सकती है स्वीकृति

विशेष रूप से ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12197/12198) को भी प्रतिदिन चलाने की मांग उस पत्र में प्रमुखता से उठाई गई थी। इस पर रेल मंत्रालय ने त्वरित निर्णय लेते हुए ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सप्ताह में सातों दिन चलाने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की है।


Updated on:
23 May 2025, 11:16 AM IST
Published on: