भोपाल

जम्मू, गुजरात यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, नई ट्रेन के साथ वेटिंग टिकट भी होंगे क्लीयर

त्योहार पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा, तीन ट्रिप में चलेगी गोरखपुर-एर्नाकुलम विशेष ट्रेन, कई ट्रेन में अतरिक्त कोच

2 min read
Oct 30, 2021
good_news_for_the_passenger.png

भोपाल. देश में त्यौहार की धूम है त्योहार के समय लोग अपने घरों को जाने के लिए बड़ी संख्या में रेल यात्रा की तैयारी कर रहे हैं एसे समय आरक्षित टिकट मिलने की मारामारी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू, गुजरात, यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए कुछ नई ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है इसके साथ ही कई ट्रेनों में अतरिक्त कोच लगाने के निर्देश दिए हैं। के साथ वेटिंग टिकट भी क्लीयर होंगे।

यात्रियों के लिए भोपाल और इटरासी से होकर गोरखपुर-एर्नाकुलम-गोरखपुर विशेष ट्रेन चलेगी। यह दोनों तरफ से तीन-तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, गुडूर, तिरुपुर, कोयम्बटूर, त्रिसूर एवं अलुआ आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 02183/02184 भोपाल-प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस स्पेशल, गाड़ी संख्या 02157/02158 हबीबगंज-संत्रागाछी-हबीबगंज हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल में शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 02919/02920 डॉक्टर अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल, गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल एवं गाड़ी संख्या 09059/09060 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

Published on:
30 Oct 2021 02:57 pm