भोपाल

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों को वापस लाने श्रीलंका पहुंचे गवर्नर मंगुभाई पटेल

Sri Lanka- भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका के उप जनसंचार मंत्री डॉ. कौशल्या अरियारत्ने ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल का स्वागत किया
less than 1 minute read
Feb 09, 2026
Governor Mangubhai Patel reaches Sri Lanka to bring back the sacred relics of Buddha
Governor Mangubhai Patel reaches Sri Lanka to bring back the sacred relics of Buddha

Sri Lanka - मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल सोमवार को श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे। कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका के उप जनसंचार मंत्री डॉ. कौशल्या अरियारत्ने ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का विमानतल आगमन पर भारत के कार्यवाहक हाईकमिश्नर डॉ. सत्यांजल पाण्डे ने भी आत्मीय स्वागत किया। वे अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मीन के साथ कोलंबो पहुंचे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का यह उच्चस्तरीय दौरा भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की श्रीलंका में हो रही पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के समापन और उन्हें भारत वापस लाने (11 फरवरी) के उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। वे भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पवित्र देवनीमोरी अवशेषों को कोलंबो के गंगारामया मंदिर से भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल कोलंबो पहुंच चुके हैं। उन्होंने श्रीलंकाई पर्यावरण उप मंत्री एंटोन जयकोडी का अंग वस्त्रम एवं जनजातीय पेंटिंग भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कोलंबो में गंगारामया मंदिर में प्रदर्शित पवित्र देवनीमोरी अवशेष के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गंगारामया मंदिर के मुख्य भिक्षु, पूजनीय किरिंदे असाजी थेरो भी मौजूद थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

बौद्ध धर्म के संदर्भ में इस यात्रा का खासा महत्व

भारत की ओर से पवित्र अवशेषों को सुरक्षित वापस लाने का यह एक महत्वपूर्ण राजनयिक और धार्मिक कार्य है। विशेषकर बौद्ध धर्म के संदर्भ में इस यात्रा का खासा महत्व है। यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाती है।

Updated on:
09 Feb 2026 09:18 pm
Published on:
09 Feb 2026 09:18 pm