भोपाल

सिंधिया की दिल्ली में बड़ी बैठक, MP के तीन बड़े क्षेत्रों को मिलेगी राष्ट्रीय रेल कनेक्टिविटी

Jyotiraditya Scindia: नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैश्नवw संग अहम बैठक रेल कनेक्टिविटी पर बड़ा रोडमैप तैयार किया। नई ट्रेनें, अतिरिक्त ठहराव और लंबित परियोजनाओं को रफ्तार देने पर मंथन हुआ।
less than 1 minute read
Feb 27, 2026
Gwalior-Guna-Chambal will connect to country rail network Jyotiraditya Scindia meeting Railway Minister mp news
Jyotiraditya Scindia meeting Railway Minister Ashwini Vaishnav (फोटो- Patrika.com)

MP News: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव (Ashwini Vaishnav) के साथ बैठक की। बैठक में मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गुना और चंबल अंचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से इन क्षेत्रों की सीधी रेल कनेक्टिविटी और पूर्वोत्तर में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने संबंधी विविध परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ेगा चंबल क्षेत्र

बैठक के दौरान चंबल क्षेत्र में प्रमुख ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव, नई ट्रेनों के संचालन, नई रेल लाइनों के निर्माण तथा लंबित रेल विस्तार योजनाओं को गति देने पर सकारात्मक और विचार-विमर्श हुआ। सिंधिया ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बेहतर रेल संपर्क न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर संपर्क व्यवस्था तथा अवसंरचना विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

2047 का संकल्प

सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करना राष्ट्रीय एकात्मता और संतुलित विकास की दिशा में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समग्र और संतुलित विकास के माध्यम से ही ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प साकार होगा, और रेल कनेक्टिविटी इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। (MP News)

Updated on:
27 Feb 2026 01:30 am
Published on:
27 Feb 2026 01:30 am