भोपाल

Happy Lohri Messages: आज के दिन अपनों को इन msg से ऐसे कहें लोहड़ी मुबारक

लोहड़ी का त्यौहार नए साल की शुरुआत में फसल की कटाई और बुवाई के उपलक्ष में हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है।

3 min read
Jan 13, 2018
lohri

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में आज यानि शनिवार को लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। लोहड़ी का त्योहार खासतौर से पंजाब से जुड़ा हुआ है। इस दिन लोग लकडि़यों और उपलों से अग्नि जलाते हैं और लोहड़ी की खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी खेतों में लगी फसलों की काटे जाने की वजह से मनाई जाती है। इसके बाद फसलों को अग्नि को अर्पित किया जाता। माना जाता है कि ऐसा करके फसलों का भगवान को भोग लगाते हैं।

किस दिन आता है त्योहार:
उत्तर भारत का मशहूर त्योहार लोहड़ी, 'मकर संक्रान्ति' से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी का त्यौहार नए साल की शुरुआत में फसल की कटाई और बुवाई के उपलक्ष में हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से पंजाबियों द्वारा मनाया जाता है। वहीं मध्यप्रदेश सहित उत्तरी भारत में भी यह त्योहार जोरशोर से मनाया जाता है।

लोहड़ी की शाम सभी लोग एक-दूसरे के घर जाकर मूंगफली, गजक और रेवड़ी देते हुए त्यौहार की बधाई देते हैं।

लोहड़ी त्योहार के उपलक्ष्य में डिजिटल वर्ल्ड में सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए बधाई देना चलन में है। इसके लिए वे अपने परिजनों, दोस्तों और खास लोगों को Lohri 2018 Wishes भी मैसजेस, व्हाट्सएप, एसएमएस के जरिए से भेजते हैं। यहां हम आपको कुछ मैसेजेस बता रहे हैं जो आप अपने करीबियों को भेजकर उनका दिल जीत सकते हैं....

ये हैं लोहड़ी के हिन्दी मैसेज (Happy Lohri 2018 Messages in Hindi)

1. हैप्पी लोहड़ी…
देखी हमारी यारी,
सवेरे सवेरे ही हमने विश मारी,
इसे कहते है हुशियारी,
अब मुझे विश करने की है तुम्हारी बारी…
लोहड़ी की बहुत- बहुत शुभकामनाएं

2. मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार ,
मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा ये त्योहार
Happy Lohri 2018…

3. फेर आ गई भांगड़े दी वारी, लोहरी मनान दी करो तैयारी.. आग दे कोल सारे आओ, सुंदर मुंदरिए जोर नाल गाओ, लोहरी की शुभकामनाएं.

4. एक सुबह नयी सी कुछ धुप, अब नहीं रहेंगे हम सब चुप.. करेंगे पूजा पाठ, खायेंगे गुड, तिल लड्डू साथ.. लोहरी की शुभकामनाएं.

5. सूरज की राशी बदलेगी, कुछ का नसीब बदलेगा, यह साल का पहला पर्व होगा, जब हम सब मिल कर खुशियां मनाएंगे.. लोहरी की शुभकामनाएं.

6. दस्तक दी, किसी ने कहा सपने लाया हूँ,
खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूँ
नाम है मेरा संदेश,
आपको हैप्पी लोहड़ी विश करने आया हूँ ।

7. मीठे-मीठे गुड में मिल गया तिल, छतो पर उड़ीं पतंग और खिल गया सबका दिल.. जीवन में हो हर दिन सुख और शांति, विश यू हैप्पी लोहड़ी.

8. तिल की ख़ुशी और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको लोहरी का त्यौहार.. लोहरी की शुभकामनाएं.

9. चांद को चांदनी मुबारक, दोस्त को दोस्ती मुबारक. मुझको आप मुबारक, और मेरी तरफ़ से आपको लोहड़ी मुबारक.

10. पॉपकॉर्न की खुशबु, मूंगफली रेबड़ी की बहार, लोहरी का त्यौहार और अपनों का प्यार.. थोड़ी मस्ती, थोड़ा प्यार.. पहले ही आपको मुबारक हो लोहड़ी का त्यौहार.

11. मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास, मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग.. दिल दी खुशी ते आपनों दा प्यार, मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा ये त्यौहार.

12. लौट आया भंगड़ा डालना दा दिन, जब आग दे कोल सारे आके मनावंगे लोहड़ी..
विशिंग यू एंड योर फॅमिली अ वैरी हैप्पी लोहरी.

13. डे बाय डे तेरी खुशियाँ हो जाये Double,
तेरी जिंदगी से Delete हो जाये सारे Trouble,
खुदा रखे हमेशा तुझे Smart and Fit,
दुआ करते है कि,
तेरे लिये ये लोहड़ी त्योंहार हो Super Duper HiT
Wish you a very Happy Lohri 2018

Published on:
13 Jan 2018 01:40 pm