
Hardeep Singh Puri Rajya Sabha: केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित किया गया और चुनाव अधिकारी ने उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। हरदीप सिंह पुरी की अनुपस्थिति में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ये प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
हरदीप सिंह पुरी ने 31 अक्टूबर को भोपाल में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था। राज्यसभा की सीट के लिए हरदीप सिंह पुरी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पर्चे दाखिल किए थे जिनमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमारी लोहानी भी शामिल थे, इन दोनों उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद मंगलवार को ही खारिज कर दिए गए थे जिसके बाद हरदीप सिंह पुरी की जीत का रास्ता साफ हो गया था और गुरुवार (5 नवंबर) को रिटर्निंग ऑफिसर ने हरदीप सिंह पुरी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी।
बता दें कि मध्यप्रदेश से एल मुरुगन राज्यसभा सांसद थे। जिनका कार्यकाल 2030 में खत्म होने वाला था। लेकिन, उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी। जिस पर भाजपा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया था।