भोपाल

सर्दी में Heart Health Alert, मेडिकल पर सबसे ज्यादा बिक रहीं ‘दिल की दवाएं’

Heart Health Alert: सर्द मौसम ने इस बार बढ़ाई दिल के मरीजों की मुश्किलें, राजधानी भोपाल समेत पूरे एमपी में तेजी से बढ़े मरीज, हार्ट, बीपी और सीने में दर्र की शिकायतें इतनी की दवा बाजार में आया उछाल...
2 min read
Jan 23, 2026
ठंड में बढ़ा ‘हार्ट अटैक’ का खतरा
ठंड में बढ़ा ‘हार्ट अटैक’ का खतरा

Heart Health Alert: ठंड के मौसम ने इस बार दिल के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भोपाल सहित पूरे प्रदेश में हृदय रोग के मरीज तेजी से बढ़ हैं। हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसका असर सीधे दवा बाजार पर दिखा, जहां दिल की दवाओं की बिक्री में तेज उछाल दर्ज किया गया।

भोपाल में बढ़ी खपत

medical stores:(photo:patrika)

फार्मा ट्रेक के अनुसार दिसंबर महीने में प्रदेश का कुल दवा बाजार 15 हजार करोड़ रुपए रहा। इसमें से 1500 करोड़ रुपए की बिक्री सिर्फ हार्ट से जुड़ी दवाओं की हुई। नवंबर में यह आंकड़ा 1325 करोड़ रुपए था। दिसंबर में प्रदेश में बिकी हृदय रोग की दवाओं में से 24 से 25 करोड़ रुपए की दवाएं अकेले भोपाल में खप गईं।

मौसम के साथ बदलता बाजार

medicine market boom(photo:patrika)

दवा निर्माताओं का कहना है कि ठंड में कार्डियक मेडिसिन और गर्मियों में एंटीबायोटिक व अन्य दवाओं की बिक्री अधिक रहती है। विशेषज्ञों ने हृदय रोगियों को ठंड में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अस्पतालों में बढ़ी भीड़

AIIMS Bhopal: (photo:patrika)

एम्सभोपाल में सामान्य दिनों में जहां रोज 125 से 150 हृदय रोगी आते हैं, वहीं दिसंबर में यह संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई। हमीदिया अस्पताल की कार्डियक ओपीडी में दिसंबर में 4500 से अधिक मरीज पहुंचे।

ठंड में क्यों बढ़ता है खतरा

हमीदिया के हार्ट रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि ठंड में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। यही वजह है कि इस ठंड के मौसम में दिल की दवाओं की मांग अचानक बढ़ जाती है।

Published on:
23 Jan 2026 11:05 am