भोपाल

17-18 जुलाई एमपी के इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather: मौसम विभाग ने 17 जुलाई को 18 जिलों और 18 जुलाई को लगभग 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2025, 2:52 PM IST
MP Weather
MP Weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather:मध्यप्रदेश में इस बार लगातार बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में सीजन में अब तक 72 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से अब तक 463.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि औसत बारिश अब तक 270.3 मिमी होनी चाहिए, इस तरह अब तक बारिश सामान्य से 72 फीसदी अधिक हुई है। बुधवार सुबह से ही अलीराजपुर, डिंडौरी, मंडला, बैतूल समेत कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई को 18 जिलों और 18 जुलाई को लगभग 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

17 जुलाई को इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग(MP Weather) के मुताबिक, 17 जलाई को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, सागर, दमोह, कटनी, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बाकि बचे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

18 जुलाई को ऐसा होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जलाई को प्रदेश के शिवपुरी और अशोकनगर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

Updated on:
16 Jul 2025, 2:52 PM IST
Published on: