3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में ‘मूसलाधार बारिश’, 48 घंटे बाद कमजोर पड़ेगा सिस्टम, ऐसा होगा मध्यप्रदेश का मौसम

MP Weather: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां चल रही है। प्रदेश में रविवार को भी 20 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में भी अब तक सामान्य से 76 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 16 Jul 2025, 8:20 AM IST

MP Weather Today Monsoon Update (फोटो सोर्स- PATRIKA)

MP Weather Today Monsoon Update (फोटो सोर्स- PATRIKA.COM)

MP Weather: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां चल रही है। प्रदेश में रविवार को भी 20 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में भी अब तक सामान्य से 76 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश उत्तर-पश्चिमी प्रदेश में भारी वर्षा संभावित है। खासकर नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर और आसपास के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना जताई गई है। लेकिन 48 घंटे बाद बारिश के दौर में थोड़ी कमी आ सकती है, क्योकि जो सिस्टम बने थे, वह अब आगे बढ़ने लगे हैं, हालांकि नमी के कारण लोकल वेदर सिस्टम से बारिश की थोड़ी बहुत गतिविधियां जारी रहेगी।

सामान्य से 76 फीसदी अधिक बारिश

प्रदेश में सोमवार को मंडला में 2 इंच, खरगोन में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार 20 से अधिक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। भोपाल में भी दिन में रुक-रुककर शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का क्रम चलता रहा। इस दौरान शाम तक 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक सीजन में 456.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 76 फीसदी अधिक है।

कल के बाद बारिश में थोड़ी कमी

मौसम(MP Weather) विभाग के अनुसार आगामी दिनों बाद बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है। इस समय मप्र में लो प्रेशर एरिया बना हुआ था वह राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते अगले तीन चार दिन बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी रहेगी, नमी के चलते लोकल सिस्टम के कारण गरज चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी।