भोपाल

भोपाल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, 3-4 कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन हुए घायल

Horrific Accident : भौरी जोड़ के पास तीन से चार कारें तेज रफ्तार के कारण आपस में टकरा गईं। इस चेन रिएक्शन भिड़ंत में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

less than 1 minute read
Horrific Accident
भोपाल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा (Photo Source- Patrika Input)

Horrific Accident :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी ताजा बानगी राजधानी भोपाल से सटे भौरी जोड़ पर देखने को मिला। बता दें कि, भोपाल - इंदौर हाईवे पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भौरी जोड़ के पास तीन से चार कारें तेज रफ्तार के कारण आपस में टकरा गईं। इस चेन रिएक्शन भिड़ंत में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि, कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, आगे चल रही कार लेन बदल रही थी, इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन उससे टकराए हैं। फिलहाल, पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता ला रही है।

Published on:
14 Jan 2026 09:29 am