भोपाल

बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, इस दिन से पड़ेगी हांड़ कंपाने वाली सर्दी, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

IMD Alert : एमपी में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से लगातार ठंडी हवाएं एमपी की ओर बढ़ रही हैं, जिससे यहां कई जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिरा है। अगले 24 घंटों में तापमान और गिरने की संभावना है।
2 min read
IMD Alert
मौसम विभाग ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

IMD Alert : उत्तरी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाओं ने एमपी में अचानक से ठंड बढ़ा दी है। एक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। हालांकि, मध्य प्रदेश पर इनका सीधा असर कम है। पहाड़ों पर बर्फबारी से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, चक्रवातीय हवाओं के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। बर्फीली हवाओं का सबसे ज़्यादा असर ग्वालियर-चंबल, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, राजगढ़, आगर-मालवा और शाजापुर ज़िलों में देखने को मिल रहा है। आगामी 24 घंटों के दौरान यहां ठंड और बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ों की बर्फबारी ने बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय सक्रिय है। हालांकि, इनका सीबे पर सीधा या प्रभावी असर नहीं पड़ रहा है। बावजूद इसके यहां मौसम में खासा बदलाव हुआ है। दरअसल, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से चल रही बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ रही है।

15 नवंबर के बाद पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है और मध्य क्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ (ट्रफ) सक्रिय है। लेकिन इन प्रणालियों के चलते अगले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, प्रदेश में कही भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर के बाद राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की प्रबल संभावना है।

Updated on:
08 Nov 2025 08:21 am
Published on:
08 Nov 2025 08:21 am